रात भर खुली कोर्ट… कंचनप्रीत कौर को सुबह चार बजे रिहाई का आदेश

by

तरनतारन उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार रहीं सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर को रविवार सुबह करीब 4 बजे अदालत ने रिहा कर दिया। यह फैसला शनिवार देर रात से शुरू हुई लंबी सुनवाई के बाद लिया गया।

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान के दिन पुलिस ने झबाल थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे, जिसमें मुख्य आरोपी अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा का दामाद अमृतपाल सिंह बाठ था, लेकिन बीबी कंचनप्रीत कौर रंधावा को मजीठा थाने से हिरासत में लेकर झबाल थाने में दर्ज मामले में नामजद कर लिया गया था।

शनिवार रात 8 बजे कंचनप्रीत कौर के वकीलों के पहुंचने के बाद तरन तारन अदालत में तुरंत सुनवाई शुरू हुई। कंचनप्रीत के वकीलों ने अदालत के सामने दलील रखी कि पुलिस ने उन्हें अवैध तरीके से हिरासत में लिया, जबकि वह खुद जांच में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। दोनों पक्षों में इस मुद्दे पर कड़ी बहस हुई।

इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पुलिस की ओर से ली गई कस्टडी को अवैध करार दिया था और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कंचनप्रीत कौर की कस्टडी सीधे जज को सौंपी जाए। हाई कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब आरोपी खुद पेश हो गई थी, तो फिर उसकी गिरफ्तारी किस आधार पर की गई। लंबी बहस के बाद तरन तारन की अदालत ने भी पुलिस कस्टडी को अवैध मानते हुए रविवार तड़के कंचनप्रीत कौर की रिहाई के आदेश जारी कर दिए।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद माहौल और भी गर्म हो गया है और यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस पर अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में कंचनप्रीत कौर का नाम जोड़ दिया। उन्होंने कहा जिन धाराओं के तहत के सर्च किया गया है उन सभी में सजा 7 साल से कम है। मौजूदा सरकार की गंदी राजनीति सामने आई है अदालत ने इस सरकार के चेहरे से मुखौटा हटा दिया है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस और पंजाबी मातृभाषा के समृद्धि हेतु कार्यक्रम आयोजित 

गढ़शंकर, 22 फरवरी : दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर और दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस और पंजाबी मातृभाषा की समृद्धि हेतु तथा पंजाब सरकार को जागरूक करने के लिए पंजीकृत...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संपूर्ण हिंद किसान सभा के कार्यकर्ता 26, 27, 28 नवंबर 2023 को बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचेंगे : मट्टू

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा द्वारा गांव पाहलेवाल में जगदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इस सभा को कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
article-image
पंजाब

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था जीदा बलास्ट का आरोपी छात्र : NIA अब करेगी जांच

बठिंडा । बठिंडा के जीदा गांव में एक घर में दो माह पहले हुए दो विस्फोटों के मामले की जांच अब एनआईए करेंगी। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में पकड़े गए आतंकिय़ों...
Translate »
error: Content is protected !!