पंजाब डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आतिशी वीडियो मामले में जारी किया फाइनल नोटिस

by

चंडीगढ़ : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आतिशी वीडियो मामले में पंजाब के डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को फाइनल नोटिस जारी किया है, जिसमें 20 फरवरी तक जवाब देने को कहा गया है। इसके साथ ही पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को भी एफआईआर से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने के लिए नोटिस भेजा गया है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि जवाब में और देरी होने पर इसे विशेषाधिकार हनन और अवमानना माना जाएगा।

यह मामला दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित वीडियो से जुड़ा है, जिसमें सिख गुरुओं के खिलाफ कथित टिप्पणी का आरोप लगाया गया था। पंजाब पुलिस ने वीडियो को एडिट कर सार्वजनिक करने की शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की थी।

विशेषाधिकार समिति ने पहले 12 फरवरी तक जवाब देने को कहा था, लेकिन यह प्राप्त नहीं हुआ। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विशेषाधिकार से जुड़े मामलों में जवाब सीधे संबंधित व्यक्ति द्वारा समिति को देना आवश्यक है। देरी या इंकार होने पर इसे विशेषाधिकार हनन और अवमानना माना जाएगा। समिति ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अलोक शेखर से उस शिकायत का रिकॉर्ड, एफआईआर की कॉपी, पंजाब पुलिस तकनीकी सेल की सोशल मीडिया रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट भी मांगी है।

इसके पहले, पंजाब डीजीपी के कार्यालय ने दिल्ली विधानसभा सचिवालय को जवाब दिया था कि विवादित वीडियो विधानसभा के बाहर एडिट कर प्रसारित किया गया, इसलिए यह विधानसभा के विशेषाधिकार के दायरे में नहीं आता। पुलिस जांच की निगरानी केवल अदालत कर सकती है, न कि विधानसभा। पंजाब पुलिस ने फॉरेंसिक जांच में कहा कि आतिशी ने अपने मूल भाषण में “गुरु” शब्द का प्रयोग नहीं किया था। इसी के बाद मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का आम आदमी पार्टी का कर दिया ऐलान

एएम नाथ : शिमला, 16 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की...
article-image
पंजाब , समाचार

लोगों को वोट बनाने, दुरुस्त करवाने व कटवाने के लिए आयोग की वैबसाइट या वोटर हैल्पलाइन एप पर आनलाइन अप्लाई करें: डीसी अपनीत

जिले में सभी पोलिंग बूथों पर 20 व 21 नवंबर को भी लगाए जाएंगे विशेष कैंप नौजवानों को अपनी वोट बनाकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की होशियारपुर, 07 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव...
article-image
पंजाब

एबीवीपी जालंधर विभाग संयोजक श्री अंकित कुंद्रा द्वारा विचार आधारित संगोष्ठी में संबोधन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), होशियारपुर द्वारा राष्ट्रीय छात्र दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 9 जुलाई 2025 को सनातन धर्म सर्वहितकारी विद्या मंदिर, होशियारपुर में एबीवीपी की वैचारिक नींव विषय पर...
article-image
पंजाब

जांच के घेरे में कई दवा व्यापारी : हर शहर में सप्लाई करते थे प्रतिबंधित गोलियां

जालंधर । लाखों प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की जांच ने यह स्पष्ट किया है कि यह नेटवर्क पूरे पंजाब में फैला हुआ था। पुलिस ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!