लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

by

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार अंतरिम’ नाम का एक नया आतंकी संगठन खड़ा किया था।इस ग्रुप का मुख्य मकसद घाटी देश के अन्य हिस्सों में अशांति फैलाना था।

अब इस केस की कमान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने संभाल ली है. जांच में पता चला है कि इस ग्रुप का एक अहम सदस्य डॉक्टर उमर-उन-नबी था, जिसकी मौत 10 नवंबर को लाल किले के बाहर एक धमाके में हो गई थी.

ईदगाह में बनी थी संगठन की रूपरेखा

पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2022 में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक गुप्त मीटिंग हुई थी. इसमें डॉक्टर मुज़मिल गनी, उमर-उन-नबी अदील राथर जैसे पढ़े-लिखे लोगों के साथ मौलवी इरफान कारी आमिर भी शामिल थे. इसी मीटिंग में तय हुआ कि ‘अदील राथर’ इस गुट का मुखिया (अमीर) होगा मुज़मिल गनी पैसों का हिसाब-किताब देखेगा. इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि जब पुराने आतंकी संगठनों से उनका संपर्क टूट गया, तो उन्होंने खुद का नया गुट बनाने का फैसला किया।

हरियाणा से मंगाया सामान :  यह मॉड्यूल कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्होंने विस्फोटक बनाने के लिए जरूरी सामान हरियाणा के सोहना, नूंह फरीदाबाद से जुटाया था. डॉक्टर उमर-उन-नबी ने इंटरनेट पर वीडियो देखकर आईईडी (IED) बनाना सीखा था. उसने ‘TATP’ जैसा खतरनाक विस्फोटक भी तैयार कर लिया था, जिसका इस्तेमाल अक्सर बड़े आतंकी हमलों में होता है।

जांच में यह भी सामने आया कि उमर एक आत्मघाती हमले (सुसाइड अटैक) की योजना बना रहा था. वह दिल्ली की किसी भीड़भाड़ वाली जगह या किसी बड़े धार्मिक स्थल को निशाना बनाना चाहता था।

कैसे खुला यह राज? इस पूरे नेटवर्क का सुराग तब मिला जब 19 अक्टूबर को श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के पोस्टर दिखाई दिए. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तीन युवकों को पकड़ा, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं. इन्हीं की निशानदेही पर मौलवी इरफान को पकड़ा गया, जिसने इन डॉक्टरों को कट्टरपंथ की राह पर धकेला था. जब पुलिस ने डॉक्टर मुज़मिल गनी को गिरफ्तार कर विस्फोटक बरामद किए, तो इस ग्रुप में भगदड़ मच गई. माना जा रहा है कि इसी घबराहट की वजह से लाल किले के पास वाला धमाका समय से पहले ही हो गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो सगी बहनें जिंदा जल गईं : बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना

बठिंडा – पंजाब के बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आज सुबह उडिय़ा कॉलोनी की झुग्गियों में भयानक आग लग गई जिससे इस हादसे में दो सगी बहनें...
article-image
पंजाब

नाबालिग छात्रों के वाहन पकड़े, 21 स्टूडेंट्स के किए चालान, 2 व्हीकल सीज

लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की। वहीं शहर में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। आज...
article-image
पंजाब

8 लोगों की मौत-24 से अधिक लोग घायल : नाले में बस गिरने से -NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

बठिंडा  : तलवंडी साबो में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की बस (PB 11 DB- 6631) बेकाबू होकर नाले में गिर गई। जिसमें ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा...
article-image
पंजाब

सड़कों को चारागाह बनने से रोकना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य : धीमान

गढ़शंकर l लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजों तक ही सीमित हो गई है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बुद्धिजीवियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई...
Translate »
error: Content is protected !!