पंजाब पुलिस का सिपाही और ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस में पकड़ा : जमानत दिलाने के नाम पर लिए थे 50 हजार

by

कपूरथला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई राजविंदर सिंह और कांस्टेबल बलतेज सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां इंग्लैंड निवासी एक एनआरआई महिला, जो वर्तमान में मुंबई में रहती है, की ओर से मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के आधार पर की गई हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार उक्त एएसआई ने शिकायतकर्ता के एनआरआई मित्र को एक मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के दौरान अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। रिश्वत की रकम लेने के लिए इन पुलिस कर्मियों ने उसे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए भी बाहर भेजा था।

इसके बाद उक्त पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता से उसके दोस्त की अदालती कार्यवाही में मदद करने के लिए पांच हजार रुपये की और मांग की थी, जिसकी शिकायत उसने ऑनलाइन दर्ज कराई थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए, आरोप सही पाए गए।

इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर रेंज में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों को बुधवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हॉस्टल में स्टूडेंट ने सुसाइड किया; विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज

जालंधर : जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड करने पर यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा मच गया है। केरल के रहने वाले छात्र इजिन एस दिलीप कुमार पुत्र दिलीप...
article-image
पंजाब

मोहाली में ऑपरेशन सील : 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सील’ के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेराबस्सी उपमंडल के हंडेसरा क्षेत्र में बनाए गए...
article-image
पंजाब

71st Annual Fair at Shri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 20 : The ancient Shri Bhameshwari Durga Temple located in Bham village of Hoshiarpur district is set to host its 71st Annual Fair on July 30 and 31, with deep devotion and...
Translate »
error: Content is protected !!