पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती कर सकती सरकार

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह सख्त फैसला लिया है।

जल्द ही पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो यह जानकारी सामने आई है कि अगर किसी पंजाबी गायक को सुरक्षा की जरूरत है तो वह अपने खर्च पर आवेदन कर सकता है। दूसरी तरफ मौजूदा हालात को देखते हुए पंजाब में व्यापारियों, कारोबारियों, नेताओं या पंजाबी गायकों को रंगदारी मांगने वाले फोन आ रहे हैं। व्यापारियों, गायकों से फिरौती मांगी जा रही है और यहां तक ​​कि जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कटौती करना गायकों और पंजाब सरकार दोनों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

आपको बता दें कि मारे गए गायक सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती के बाद हत्या कर दी गई थी। सुरक्षा में कटौती के अगले दिन ही मूसेवाला पर हमला हुआ था। पंजाब सरकार के इस फैसले पर काफी राजनीतिक बवाल मचने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पठानकोट का युवक पनामा के जंगलों में हुआ लापता : एमबीए की थी और अमेरिका जाने की जिद पर था अड़ा – दो ट्रेबल एजंटों के खिलाफ मामला दर्ज

 पठानकोट :   पठानकोट में भी देखने को मिला जहां पर एक नौजवान जोकि डोंकी लगाकर अमेरिका गया था । वह पनामा के जंगलों में खो गया । जिसका कोई सुराग नहीं लगा जिनकी आखरी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले : जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक की मुलाकात

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर l  सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!