पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में किया ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़, 28 फरवरी : पंजाब के संगरूर जिले में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मेवा सिंह संगरूर स्थित साइबर प्रकोष्ठ में तैनात थे। उन्होंने कहा कि बठिंडा के कोठे महा सिंह वाला गांव के एक निवासी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

संगरूर थाने के साइबर प्रकोष्ठ में शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सिंह जांच अधिकारी थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक ने उसकी पत्नी को मामले से आरोपमुक्त करने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी।

विजिलैंस के प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत के बाद ब्यूरो ने जांच की और जाल बिछाया। सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव संबंधी किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला निर्वाचन अधिकारी

होशियारपुर, 15 मई :  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल, व्यव व पुलिस पर्यवेक्षक जिले में पहुंच...
article-image
पंजाब

एचआईवी की जांच व इलाज मुफ्त : प्रखंड पोसी में एड्स जागरुकता वैन के माध्यम से किया जागरूक : डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रघबीर सिंह के नेतृत्व में पोस्सी प्रखंड में एड्स जागरुकता वैन चलाई गयी.इसकी जानकारी देते हुए डा. रघबीर सिंह...
article-image
पंजाब

Harjinder Singh took over as

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /July 27 Under the transfers made in the Education Department by the Punjab Government, Harjinder Singh took over as DEO (Elementary). On this occasion, the staff members congratulated him and said...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का नया  फुटबॉल मैदान सोमवार से हमेशा की तरह खुला रहेगा

गढ़शंकर :गढ़शंकर स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में बने आलीशान ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम व फुटबॉल मैदान को नये सिरे बनाया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!