पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में किया ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़, 28 फरवरी : पंजाब के संगरूर जिले में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मेवा सिंह संगरूर स्थित साइबर प्रकोष्ठ में तैनात थे। उन्होंने कहा कि बठिंडा के कोठे महा सिंह वाला गांव के एक निवासी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

संगरूर थाने के साइबर प्रकोष्ठ में शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सिंह जांच अधिकारी थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक ने उसकी पत्नी को मामले से आरोपमुक्त करने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी।

विजिलैंस के प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत के बाद ब्यूरो ने जांच की और जाल बिछाया। सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 वर्ष के बच्चे के पिता की हत्या का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव रोड़मजारा में कल देर शाम खेतों में सिंचाई की मोटर पर युवक को गोली मार कर मारने के आरोप में पुलिस गांव कुनैल युवक के ईलावा अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला...
article-image
पंजाब

फलाही में झुग्गियों को आग लगने के कारण प्रभावित परिवारों की रेड क्रास ने मदद की

होशियारपुर, 20 दिसंबरः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों पर रेड क्रास सोसायटी की टीम ने गांव फलाही में आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया करवाई। गांव फलाही में झुग्गियों, झोंपड़ियों में...
article-image
पंजाब

12 नवंबर से मतदाता सूचियों के दावे-आपत्तियां होंगे दर्ज : नए पोलिंग स्टेशन बनाने और मौजूदा मतदान केंद्रों के स्थान बदलने पर राजनीतिक दलों से चर्चा

होशियारपुर, 22 अक्टूबर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 और पोलिंग स्टेशनों के युक्तिकरण को लेकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!