पंजाब पुलिस के 2 जवानों की मौत पर राजा वड़िंग ने जताई चिंता

by

चंडीगढ़: गुरदासपुर जिले के गांव आदियां चेक पोस्ट पर संदिग्ध हालात में 2 पुलिस जवानों की मौत का मामला सामने आया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है।

वड़िंग ने इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और पीड़ित परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति जताई है।

राजा वड़िंग ने राज्य और केंद्र सरकार से इस हत्या की पूरी जांच करने की अपील की है ताकि दोषियों की पहचान करके उन्हें सख्त सजा दी जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य और देश की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की राजनीति या भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, सभी को एकजुट होकर सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों का सामना करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि आज दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत आदियां चेक पोस्ट पर संदिग्ध हालात में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। यह चेक पोस्ट भारत-पाकिस्तान सीमा की दूसरी डिफैंस लाइन में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों के शव संदिग्ध हालात में चेक पोस्ट के अंदर मिले। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैनी जाग्रति मंच ने संदीप सैनी को आप का प्रदेश सचिव बनने पर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सैनी जाग्रति मंच पंजाब ने मंच के सरपरस्त व बैंकफिको के चेयरमैन संदीप सैनी को आप द्वारा प्रदेश सचिव लगाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने संदीप...
article-image
पंजाब

नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से करे काम : आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई ‘एनकोर्ड’ कमेटी की हुई बैठक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिले में नशे पर प्रभावी रोकथाम के लिए गठित ‘एनकोर्ड’ कमेटी की बैठक आज जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर...
article-image
पंजाब

सर्व होगी शराब 24 घंटे ,100 से ज्यादा कमरों के होटलों में : बार में बैठकर शराब पीना महंगा

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने अगले वित्त वर्ष के लिए जो एक्साइज पाॅलिसी जारी की है उसमें शराब के रेट नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन बार फीस में इजाफा किया है। यानी बार में बैठकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल...
Translate »
error: Content is protected !!