पंजाब भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सतीश पूनिया को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

by

2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कसी कमर, पंजाब संगठन को मजबूत करने की रणनीति

चंडीगढ़, 18 अगस्त। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। इसी सूची में सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं पूनिया

सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में उनकी पहचान है। वह हरियाणा में भी भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनसे राज्य में संगठन के भीतर बेहतर तालमेल स्थापित करने, नए सामाजिक समीकरण तैयार करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की उम्मीद की जा रही है।

भाजपा ने हाल के समय में पंजाब से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी हैं। ऐसे में पूनिया की नियुक्ति को पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी फोकस को बढ़ाने की रणनीति की अगली कड़ी माना जा रहा है।

2027 चुनाव के लिए भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। पार्टी ने पंजाब से जुड़े नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर राज्य में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने का संकेत दिया है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से जुड़े तरुण चुघ, सौदान सिंह और मनप्रीत सिंह बादल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

सतीश पूनिया को पंजाब प्रभारी बनाए जाने के बाद अब पार्टी की नजर राज्य में संगठन के विस्तार, विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने पर होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राघव चड्डा ने धुस्सी बांध की मजबूती के लिए दिए 2.75 करोड़ रुपये

दीनानगर।  आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने विवेकाधीन कोष से गुरदासपुर जिले के धुस्सी बांध को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गुरदासपुर के...
article-image
पंजाब

रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित : मुफ्त मेडिकल कैंप में 50 मरीजों का चेकअप कर दी दवाइयां

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संत गुरमेल सिंह ब्लड सेंटर के तकनीकी सहयोग से बाबा विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में शहीद श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब

सरकारी एलेमेंटरी मॉडल स्कूल पिपलीवाल का पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार रहा : हरकीरत ने 100 फीसदी अंक हासिल कर पंजाब मेरिट में बनाई जगह

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित पांचवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी एलीमेंट्री मॉडल स्कूल पिपलीवाल का परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी तारा को हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी है। तारा की भतीजी की 3 दिसंबर को शादी...
Translate »
error: Content is protected !!