मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को किया रवाना –    श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए श्रद्धालु हुए रवाना

by

होशियारपुर, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार शाम विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए ले जाने वाली तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक जिंपा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए निरंतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

विधायक जिंपा ने कहा कि अब तक पंजाब के करीब 4 लाख बुजुर्ग इस योजना के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर से तीर्थ यात्रा के नए रूटों की शुरुआत की थी, जिसके तहत अब श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रद्धालु यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा यात्रियों के लिए ए.सी. स्लीपर बसों में यात्रा, ठहरने तथा खाने-पीने का प्रबंध पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को आर्थिक बोझ के बिना अपने धार्मिक विश्वास से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इससे पहले भी होशियारपुर से हजारों श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी जी, नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, श्री दुर्ग्याना मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। उन्होंने बसों में जाकर यात्रियों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनी, चेयरमैन होशियारपुर सहकारी बैंक विक्रम शर्मा, पार्षद प्रदीप बिट्टू, मलकीत सिंह, पार्षद नीलम रानी, पार्षद अंजना बुर्मी, जोगिंदर राजा, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, पार्षद अजय वर्मा, पार्षद बलजीत कौर, भूपिंदर सिंह, राकेश कुमार कालिया, राजू बुर्मी, प्रमोद शर्मा, ध्यान चंद ध्याना, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, हरविंदर हैरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दल खालसा के मार्च के दौरान लगे खालिस्तान समर्थक नारे

अमृतसर  :  ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 41वीं बरसी की पूर्व संध्या पर कट्टरपंथी संगठन ‘दल खालसा’ द्वारा आयोजित मार्च के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। दल खालसा के कार्यकर्ताओं ने मार्च में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई के बेड पर भाभी के साथ संबंध बनाती थी बहन : एक दिन उसके भाई और मां को पता चल गया, फिर जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था

यमुनानगर :   ​ ननंद और भाभी में बहुत कम पटती है। यह बात अक्सर अक्सर आपने सुनी होगी।  लेकिन हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसा केस सामने आया है। जहां ननंद और भाभी में...
article-image
पंजाब

24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : आरोपी ग्रिफ्तार

– माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई सतनाम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर खैरड अच्छरोवाल के पास एक...
article-image
पंजाब

20-20 व्यक्तियों की टीमें लोगों को कोरोना की हिदायतों का पालन करने के लिए करेंगी अपील

जन सहयोग से कोरोना पर फतेह पाना होगा आसान मंत्री की ओर से बाजारों, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थानोंपर मास्क पहनने की पुरजोर अपील मौजूदा समय में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण बहुत जरुरी सभी...
Translate »
error: Content is protected !!