पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार : असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

by

दिल्ली :  अब इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के द्वारा अपनी राह अलग करने के बाद फूट के कई संकेत मिलने लगे हैं। सबसे पहले ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने जा रही है।  इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। आप ने गुरुवार को असम की तीन लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की घोषणा की। इस मौके पर आप नेता ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के साथ सीट बंटवारे की बातचीत से थक गई हैं। महीनों से चल रही बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है।

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने अपनी पार्टी का रुख दोहराया कि वह पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आम चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, “हम अब सीट शेयरिंग वार्ता से थक गए हैं। यह महीनों से चल रही है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। हमें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है, सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं।” आम आदमी पार्टी ने डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भाभेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।  संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पाप्टी INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है और उम्मीद है कि विपक्षी गुट उसे असम में तीन सीटें देगा। उन्होंने कहा, “हम इंडिया ब्लॉक के साथ हैं, लेकिन हमारा पहला लक्ष्य चुनाव जीतना है। मेरा मानना है कि हर चीज में तेजी लानी चाहिए।” आपको बता दें कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, दूसरी तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी एनडीए का कुनबा बढ़ा रही है। नीतीश कुमार के बाद उत्तर प्रदेश में आरएलडी और पंजाब में अकाली दल के साथ बातचीत हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कानून सभी के लिए समान है किसी को भी कानून की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी : एएसआई गुरनेक सिंह

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  कानून सभी के लिए समान है किसी को भी कानून की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी पुलिस अधिकारियों के इन दिशा निर्देशों को आज पूरी तरह से लागू किया पुलिस थाना...
article-image
पंजाब

जज के नाम पर 30 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में वकील और बिचौलिया गिरफ्तार

चंडीगढ़ । बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे एक नामी वकील और बिचौलिये को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वकील की पहचान सेक्टर 15 निवासी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द ग्रेट खली – हिमाचल प्रदेश में खोलेंगे रेसलिंग एकेडमी : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य सरकार को मिलेगा रेवेन्यू: ग्रेट खली एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन...
article-image
पंजाब

सड़क के बीच स्टेचू की तरह खड़ा रहा कथित नशे में व्यक्ति, वाहन चालक होते रहे परेशान : एसएचओ बोले- वीडियो देखकर करेंगे कार्रवाई

देनोवाल खुर्द में लोगों ने व्यक्ति को सड़क किनारे किया, वहां भी कुछ देर उसी अवस्था में खड़ा रहा गढ़शंकर, 11 सितंबर। गढ़शंकर के देनोवाल खुर्द में कथित तौर पर नशे की हालत में एक...
Translate »
error: Content is protected !!