पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए नवजोत सिद्धू सीधे तौर पर जिम्मेदार: पवन दीवान

by

लुधियाना । पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन और सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हुए बड़े नुकसान के लिए पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि ठोको ताली के अहंकार और बड़बोलेपन ने पूरी कांग्रेस को ठोक दिया है।
यहां जारी एक बयान में पवन दीवान ने कहा कि ठोको ताली को पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसी के साथ ही उन्होंने सवाल किया है कि क्या नवजोत सिद्धू का विरोधी पार्टियों के साथ कोई गुप्त समझौता तो नहीं था, जिन्होंने कांग्रेस को इतनी बड़ी क्षति पहुंचाई। यहां तक कि बीते लंबे समय से पंजाब कांग्रेस का संगठन नहीं खड़ा हो पाया था। इसके अलावा, सिद्धू का अहंकार और बड़बोलापन सिर चढ़कर बोल रहा था। यहां तक कि पुराने और सच्चे कांग्रेसियों को पूछा तक नहीं गया। प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए बाहर नहीं निकले। हालात ये बने कि 80 सीटें लाने के दावे करने वाले खुद अपनी सीट भी नहीं बचा सके। इससे सिद्धू की मानसिकता साफ तौर पर जाहिर होती है। इस दौरान दीवान ने खड़गे कमेटी को भी पंजाब में हार का जिम्मेदार बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA जिम्पा ने वार्ड 49 में 11 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 1 दिसंबर: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने शहर के वार्ड नंबर 49 में 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने गांव बजवाड़ा व किला बरुन में सीवरेज सिस्टम प्रोजेक्ट की करवाई शुरुआत : 3082.77 लाख रुपए की लागत से उक्त दोनों गांवों में सीवरेज सिस्टम डालने का कार्य डेढ़ वर्ष में होगा पूरा

होशियारपुर, 2 मार्च:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही...
article-image
पंजाब

तीन पंजाबियों की मौत, तीसरी मंजिल से कूदी गर्भवती सहित चार गंभीर : ब्रैम्पटन में मकान में लगी आग

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बानस वे (Banis Way) स्थित एक किराये के घर में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!