कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने गांव बजवाड़ा व किला बरुन में सीवरेज सिस्टम प्रोजेक्ट की करवाई शुरुआत : 3082.77 लाख रुपए की लागत से उक्त दोनों गांवों में सीवरेज सिस्टम डालने का कार्य डेढ़ वर्ष में होगा पूरा

by

होशियारपुर, 2 मार्च:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। वे आज गांव बजवाड़ा में बजवाड़ा व किला बरुन में 3082.77 लाख रुपए की लागत से सीवरेज सिस्टम डालने के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से इन दोनों गांवो में विकास की गति भी तेज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित में पिछले दिनों ही पंजाब सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने बताया कि जल सप्लाई व सीवरेज विभाग की ओर से इस प्रोजैक्ट को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव में रखे समारोह को भी संबोधित किया व लोगों की समस्याएं भी सुनी।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव बजवाड़ा की मौजूदा जनसंख्य़ा 10322 व 2483 घर हैं व गांव किला बरुन की मौजूदा जनसंख्या 1742 व 410 घर है। उन्होंने बताया कि उक्त सीवरेज प्रोजैक्ट शुरु होने से इन दोनों गांव की 12064 जनसंख्या व 2893 घरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि गांव बजवाड़ा व किला बरुन के सीवर को 30 वर्ष की आबादी को लेते हुए डिजाइन किया गया है और इस कार्य के लिए 2.5 एम.एल.डी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अत्याधुनिक टेक्नालाजी के माध्यम से एस.टी.पी बनाया जाना है, जिसके माध्यम से बायोकैमिकल आक्सीजन डिमांड 10 एम.जी/लीटर तक कंट्रोल होगी और ट्रीटिड पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा।

ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि गांव किला बरुन में एक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाया जाना है, जिसके माध्यम से सीवेज पंप कर बजवाड़ा के मेन सीवर में डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट में कुल 47625 मीटर यू.पी.पी.वी.सी व आर.सी.सी सीवर पाइप लाइन डालने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मान्यता प्राप्त फर्म को कार्य अलाट कर दिया गया है और डेढ़ वर्ष में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्म की ओर से मौके पर जो गलियां सीवर डालने के लिए तोड़ी जाएंगी, वह गलियां उक्त फर्म की ओर से बनाई जाएंगी।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पंजाब औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन हरमिंदर सिंह बख्शी, होशियारपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पंजाब गौ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल चेची,  एस.ई. विजय कुमार, एक्सीयन सिमरनजीत सिंह खांबा, कुलवंत सिंह ब्लॉक प्रधान, मदन लाल, अशोक पहलवान, सरपंच बजवाड़ा प्रीति, सरपंच किला बरुन कुलदीप, प्रितपाल सिंह,राजिंदर पंच, बिंदु शर्मा, कुणाल शर्मा, अंकुश, कश्मीरी लाल, रविंदर, अमनदीप बिंदा, दलजीत सिंह, बलजीत सिंह,  पूर्व सरपंच राम लाल,  सतपाल सत्ती प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, जगजीत जोनी,  राकेश कुमार, जतिंदर कुमार, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Langeri Sports Club to Host 46

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan.27 : The meeting of all members of Langeri Sports Club in village Langeri, Hoshiarpur district, important decisions were taken regarding the annual football event. Club media secretary Paramjit Singh Pamma stated...
article-image
पंजाब

संत सीचेंवाल के जन्म दिन पर वातावरण कमेटी ने गढ़शंकर में लगाए पौदे

गढ़शंकर। विशव प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेंवाल का जन्म दिन आज वातावरण बचाओं कमेटी गढ़शंकर दुारा विभिन्न गावों में पौदे लगा कर मनाया। जिसमें विशेष तौर पर आप के विधायक विधायक जय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज : भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब लगाया गया जब पंजाब में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर...
Translate »
error: Content is protected !!