पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका….दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

by

हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने दिया इस्तीफा , पहली उम्मीदवार सूची में नाम नहीं आने से नाराजगी की चर्चा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के दो मौजूदा विधायकों सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में दोनों विधायकों के नाम शामिल नहीं थे। बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर दोनों नेता पार्टी से नाराज चल रहे थे। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजहों को लेकर अभी तक उनकी ओर से विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है।

दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि वे रविवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

फेसबुक पोस्ट के जरिए दिया इस्तीफा

समाना के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की।

मंत्री पद से हटाए गए थे जोड़ामाजरा

चेतन सिंह जोड़ामाजरा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। बाद में उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। कुछ समय पहले पार्टी ने समाना विधानसभा क्षेत्र में उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके बाद से ही जौरामाजरा की पार्टी से नाराजगी की चर्चाएं चल रही थीं।

आप ने पहले ही कर दिया था किनारा: बलतेज पन्नू

दोनों विधायकों के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि दोनों विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों की गतिविधियों के चलते पार्टी पहले ही उनसे दूरी बना चुकी थी। पन्नू ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं और अब ये दोनों नेता वहां शामिल होने जा रहे हैं।

विवादों में भी रहे हैं पठानमाजरा

सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उनके विदेश जाने की खबर सामने आई थी। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था। बाद में भारत लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

पंजाब में बाढ़ के दौरान भी पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए आलोचना की थी। अब उनके इस्तीफे से विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की राजनीतिक चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर नाबालिग का किया मर्डर : पुलिस पर चलाई गोली तो पुलिस ने दागी गोलियां आठों आरोपियों के पैरों में लगी गोलियां

औरैया  :  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर फिर से दरका पहाड़… ढाई घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही

एएम नाथ । मंडी। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच 9 मील क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरे। इस कारण हाईवे बंद हो गया। यह घटना तड़के करीब...
article-image
पंजाब

तहसील कांप्लेक्स गढ़शंकर में काम करने वाले लोगों ने मुख्य मंत्री बाढ़ रिलीफ फंड में दान दिया

गढ़शंकर व,15 सितंबर : पंजाब में गत दिनों से बाढ़ द्वारा की गई  तबाही को देखते तहसील कांप्लेक्स गढ़शंकर में काम करने वाले सभी लोगों ने मुख्य मंत्री बाढ़ रिलीफ फंड में 5100 रुपए ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजनेसमैन से मांगे 20 करोड़ : ED अधिकारी बनकर फार्महाउस में डाली रेड , दो आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर छतरपुर के डीएलएफ फार्म्स में सात लोगों ने जबरन 20 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!