अगवा कर नाबालिग का किया मर्डर : पुलिस पर चलाई गोली तो पुलिस ने दागी गोलियां आठों आरोपियों के पैरों में लगी गोलियां

by

औरैया  :  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों के पैर में गोली लगी है।  बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक सर्राफा व्यापारी के 12 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था। इसके बाद उसका शव दिल्ली में मिला तो वहीं पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने औरैया के एरवा कटरा इलाके से बीते शनिवार को कक्षा छह के छात्र सुभान को उसके घर के बाहर से किडनैप किया था।

घटना को लेकर औरैया एसपी चारू निगम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पीड़ित का पड़ोसी रियाज सिद्दीकी भी शामिल है। जिसने फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। औरैया के सीओ अशोक सिंह ने बताया, बच्चे का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसे एक ट्रॉली बैग में छिपा दिया था जिससे उसका दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। सीओ ने मीडिया को आगे जानकारी दी थी कि औरैया के ज्वेलर मोहम्मद शकील ने शनिवार को एरवा कटरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी. पुलिस को पता चला कि सुभान को आखिरी बार पड़ोसी रियाज सिद्दीकी के साथ देखा गया था।

कई दिनों से आरोपी खेल रहा था बच्चे के साथ :   सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि रियाज को हाल के दिनों में अकसर लड़के के साथ देखा गया था। इसी के बाद से पुलिस को रियाज पर शक हुआ और फिर पुलिस रियाज और उसके दोस्तों की तलाश में जुट गई। एक के बाद एक कर इस घटना से तार खुलते चले गए। पुलिस ने उनके कॉल रिकॉर्ड जुटाए तो पता चला कि वे औरैया से बाहर जा रहे थे। इसके बाद उन पर नजर रखने के लिए कई पुलिस टीमें तैनात की गईं. बाद में पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली. इसके बाद रविवार को नोएडा और दिल्ली पुलिस की मदद से एक आरोपी अवधेश कुमार मिश्रा को पकड़ लिया गया। फिर उसने खुलासा किया कि बच्चा दिल्ली के पश्चिम विहार में तीन अन्य आरोपियों जतिन दिवाकर, रवि कुमार और दीपक गुप्ता के साथ था। इसी के बाद दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर औरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और जतिन, रवि और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। फिर उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनकी कार से एक ट्रॉली बैग बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बैग खोला गया तो उन्हें सुभान का शव मिला, जिसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

इसलिए चलानी पड़ी पुलिस को गोली :  एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “जब रियाज, शोभन, अंकित और आशीष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। उसके बाद मौके का फायदा उठाकर दिल्ली से गिरफ्तार किए गए अवधेश, जतिन, रवि और दीपक ने भी भागने की कोशिश की। इसी के बाद जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी. इसी दौरान आठ आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे गिरफ्तार कर लिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को लगा किस बात का डर? दिल्ली विधानसभा की चलती कार्यवाही से भाग निकले आतिशी समेत बाकी विधायक

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के सदस्य सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए। सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है और मंगलवार को रेखा...
article-image
पंजाब

गांव लेवल के फुटबॉल फाइनल में गढ़शंकर की टीम विजयी रही : पंजाब गुज्जर भलाई बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार ने शिरकत की

शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू 21 नवंबर को करेंगे शिरकत- गढ़शंकर, 20 नवंबर : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा मास्टर तीरथ सिंह रत्तू कनाडा और झलमन सिंह बैंस यूके...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने दिया झटका….चंडीगढ़ पुलिस को SIT बना चार हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश ….कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ मारपीट मामला

चंडीगढ़ : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ पुलिस को यह जांच चार हफ्तों में पूरी...
article-image
पंजाब

Sant Baba Ranjit Singh Highlights

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /jan.24 : Senior journalist Daljit Ajnoha recently had an enlightening interaction with Sant Baba Ranjit Singh at Gurudwara Shaheedan, located in the serene village of Dagana, Hoshiarpur. During the conversation, Sant Baba Ranjit...
Translate »
error: Content is protected !!