पंजाब में दूध, घी और पनीर को लेकर सामने आयी Report, 35% से ज्यादा सैंपल फेल, लोगों की सेहत को खतरा

by

चंडीगढ़: पंजाब में शुद्धता के नाम पर बिक रहे दूध, घी और पनीर की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। राज्य की फूड सेफ्टी विंग की ओर से कराई गई जांच में यह खुलासा हुआ है कि बाजार में बिकने वाले इन दैनिक उपभोग के खाद्य पदार्थों में से 35.71% सैंपल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे।

वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य भर से दूध, घी, पनीर, खोया और आइसक्रीम के कुल 1,162 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 415 सैंपलों में खतरनाक मिलावट पाई गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ सैंपलों में प्राकृतिक वसा की जगह रिफाइंड तेल, वेजिटेबल ऑयल, डिटर्जेंट, यूरिया, और ग्लूकोज जैसी घातक चीजों का इस्तेमाल किया गया था।

जानिए क्या कहती है रिपोर्ट?

दूध: 26.71% सैंपल असुरक्षित पाए गए।

घी: 21.62% सैंपल मानकों से नीचे रहे।

खोया: 25.9% सैंपलों में मिलावट मिली।

आईसक्रीम: 33.3% सैंपल अशुद्ध पाए गए।

पनीर: 48.02% सैंपल जांच में फेल हो गए।

खाद्य विभाग की मानें तो कई मामलों में पनीर में एसिड और अत्यधिक मात्रा में सोया, जबकि घी में पशु वसा और अप्राकृतिक तेल की मिलावट मिली। कई दूध के सैंपलों में अत्यधिक पानी और हानिकारक केमिकल तक मौजूद थे।

स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

रिपोर्ट के अनुसार, कुल सैंपलों में से 7.57% ऐसे हैं जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की मिलावट से गंभीर बीमारियों जैसे कि पेट संक्रमण, किडनी डैमेज, हार्मोनल गड़बड़ियां और कैंसर तक का खतरा हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला का शव बरामद, दुपट्‌टे से गला घोटने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

बठिंडा : बठिंडा के गांव गिलपति के समीप नहियावाला रोड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर दुपट्‌टा आदि से गला घुटने के निशान पाए गए हैं।...
article-image
पंजाब

सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा 55 वें दिन भी जीओं कार्यालय के समक्ष धरना

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरने के 55 वें दिन आज गुरदेव सिंह बैंस की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। जिसमें विभिन्न व्क्ताओं ने संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

होशियारपुर से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को मंत्री जिंपा ने किया रवाना

होशियारपुर, 29 दिसंबर: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने श्री...
article-image
पंजाब

जोनल यूथ यूनिवर्सिटी में  भंगडा और झूमर की विजेता टीम का स्वागत

होशियारपुर: दलजीत अजनोहा –  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के छात्रों ने हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के जोन ए के तहत विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की साहित्यिक और कलात्मक गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!