सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा नई दिल्ली में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

by

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत विशेष अतिथि के रूप में हुए शामिल
*नई दिल्ली/दलजीत अजनोहा : सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा नई दिल्ली में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से छात्र, शिक्षाविद और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान लोकसभा सांसद श्री तीरथ सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में श्री रावत ने सभी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने भारत की नई शिक्षा नीति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसे देश को वैश्विक ज्ञान केंद्र बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह नीतियाँ युवाओं के समग्र विकास, कौशल वृद्धि और शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

श्री रावत ने यूनिवर्सिटी और आयोजनकर्ताओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की।

समारोह में डिग्रियों का वितरण किया गया और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शैक्षणिक उपलब्धियों और भारत-अमेरिका शैक्षणिक संबंधों का उत्सव मनाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां में वार्षिक कुश्ती करवाई : समीर ने जीती झंडी की कुश्ती

गढ़शंकर, 29 अगस्त: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां में धन धन गूगा जाहर पीर की मजार पर वार्षिक कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें समीर बस्ती सेंसियां ​​देनोवाल खुर्द ने झंडी की कुश्ती जीतकर...
article-image
पंजाब

कंडी नहर से बुजुर्ग का शव बरामद, परिवार में कत्ल का जताया अंदेशा

गढ़शंकर। गढ़शंकर के नंगल रोड पर स्थित शाहपुर घाटे के नजदीक सूखी पड़ी कंडी नहर से एक 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान बलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव...
article-image
पंजाब

राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी से मिला।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिक्षकों के अग्रणी संगठन राजकीय अध्यापक संघ के कोट फतूही ब्लॉक अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा और महासचिव उंकार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक समस्याओं को लेकर ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति की गला दबा की हत्या : फिर रातभर शव के पास बैठी रही- कलयुगी पत्नी की खौफनाक करतूत,

समाना : थाना सदर समाना इलाके के तहत बल्लमगढ़ गांव में एक महिला ने घरेलू झगड़े के बाद गला दबाकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर शव के पास बैठी रही।...
Translate »
error: Content is protected !!