पंजाब में नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुटता ज़रूरी – डॉ. इशांक कुमार

by

विधायक ने आशा और आंगनवाड़ी वर्करों को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में किया शामिल
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत हलका चब्बेवाल के विधायक डॉ. इशांक कुमार द्वारा अपने क्षेत्र के गांवों में बैठकों और पदयात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए डॉ. इशांक ने हलके की आशा वर्करों और आंगनवाड़ी वर्करों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ की हड्डी हैं और आंगनवाड़ी वर्कर प्राथमिक शिक्षा का आधार स्तंभ हैं। ये वर्कर अपने काम के सिलसिले में हर घर तक पहुंचते हैं और बच्चों की सेहत और पढ़ाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। डॉ. इशांक ने कहा कि इसी तरह ये वर्कर ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान का संदेश भी घर-घर तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे और इस माध्यम से समाज सुधार व पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

इस मौके पर उपस्थित आशा और आंगनवाड़ी वर्करों ने एकजुट होकर विधायक की इस मुहिम को सकारात्मक समर्थन दिया और हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आंगनवाड़ी वर्कर सर्बजीत कौर ने कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनाकर विधायक डॉ. इशांक ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, हम उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा पंजाब, पंजाब की युवा पीढ़ी और उसका भविष्य हम सभी को बेहद प्यारा है और इसे नशे की गर्त से बाहर निकालने के लिए हम सरकार और अपने विधायक के हर प्रयास में उनके साथ खड़े हैं।

डॉ. इशांक ने आशा और आंगनवाड़ी वर्करों के साथ और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर चग्गरां के सरपंच अमनदीप, हरप्रीत (GMM), डॉ. हरदीप, आशा रानी, सुरजीत कौर (आशा वर्कर), पंच धनवीर, कमलजीत सिंह पंच, राजविंदर कुमार (लंबड़दार), मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह पंच, कमलजीत कौर पंच, सुदीना पंच, सरवन सिंह, बलजीत कौर आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक बैंक में लूट : चारों के हाथों में थे पिस्टल, लूटे सिर्फ 17 हजार

अमृतसर: 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक को लूटा, जबकि उनका एक साथी बाहर था। कुछ दिन पहले ही बैंक में आग लग गई थी, जिसके चलते बैंक...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के कारण कच्चे मकान गिरे : पीड़ितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कंडी इलाके में जुलाई से अगस्त माह के दौरान हुई भारी बारिश ने मिट्टी से निर्मित घरों में रहने वाले लोगो के लिए मुसीबत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर लेकर नहीं जा सकते ट्रैक्टर और ट्रॉली : प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाई कोर्ट की नसीहत

चंडीगढ़  : प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एचसी ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर नहीं जा...
article-image
पंजाब

तिरंगे झंडे दुकानों एवं घरों पर लगाए : निमिशा मेहता ने अड्डा झुंगियां से हर घर तिरंगा की शुरुआत की

गढ़शंकर: भारत की आने वाली 75वीं आजादी की वर्षगांठ के संबंध में भाजपा द्वारा शुरु की गई घर-घर तिरंगा मुहिम की शुरुआत हलका गढ़शंकर में भाजपा वर्करों द्वारा निमिशा मेहता की अगुवाई में अड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!