पंजाब नेशनल बैंक बैंक में लूट : चारों के हाथों में थे पिस्टल, लूटे सिर्फ 17 हजार

by

अमृतसर: 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक को लूटा, जबकि उनका एक साथी बाहर था। कुछ दिन पहले ही बैंक में आग लग गई थी, जिसके चलते बैंक फंग्शनल नहीं था। जिसके चलते बैंक में से जा सके। बैंक कर्मचारियों ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले बैंक में आग लगी थी। जिसके चलते बैंक बंद था और अंदर लेबर काम कर रही थी। बैंक से जुड़े एजेंट थोड़ी बहुत ही पेमेंट लेकर आते थे। दोपहर 12.55 बजे कैशियर बैंक में मौजूद थी। चार लुटेरे, जिनके चहरे ढके हुए थे, सीधा ही कैशियर मनजीत कौर के पास आ गए। हथियार दिखा उन्होंने बैंक में जितना कैश था, लिया और फरार हो गए।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुबह एक ग्राहक की 25 हजार की पेमेंट आई थी। जिसमें से कुछ 8 हजार रुपए बांटे जा चुके थे। तकरीबन 17 हजार ही घटना के समय बैंक में थे, जिन्हें लुटेरे साथ ले गए। जानकारी के अनुसार चारों लुटेरों के हाथों में पिस्टल थे। सभी दो मोटरसाइकिल पर बैंक पहुंचे। आग लगने के कारण बैंक का सीसीटीवी सिस्टम भी खराब हो चुका था। वहीं बैंक के पास पहले से गार्ड भी नहीं था, लेकिन लुटेरों की मूवमेंट बैंक के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है।
16 फरवरी को लूटा था बैंक : चार दिन पहले ही 16 फरवरी को अमृतसर के पॉश एरिया रानी का बाग में पंजाब नेशनल बैंक में लूट को अंजाम दिया गया था। शहरी पुलिस ने सोमवार को ही दोनों आरोपियों को पकड़ा था। वहीं अब अमृतसर देहाती में एक और बैंक को लुटेरों ने निशाना बना लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रोडवेज बस कंडक्टर पर हमला निंदनीय : खन्ना खन्ना ने घटना का लिया कड़ा नोटिस, ऐ.डी.जी.पी. से की करवाई की मांग

होशियारपुर 4 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अज्ञात आपराधिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में बस कंडक्टर पर हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले का कड़ा नोटिस...
article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख का सम्मान :सपीकर संधवां व डिप्टी सपीकर रोड़ी ने शानदार सेवाओं के लिए डीएसपी खख को किया सम्मानित

गढ़शंकर : शानदार सेवाओं के लिए डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख को सपीकर कुलतार सिंह संधवां व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डीएसपी दलजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब हिमाचल सीमा पर निहंग सिखों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका : चालकों की इच्छा अनुसार पैसे लिए जा रहे थे और जिन्होंने ने मना किया उन्हें ऐसे ही जाने दिया गया

बिलासपुर :  हिमाचल सरकार की ओर से सीमाओं पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में चल रहा गतिरोध अब उग्र रूप धारण करने लगा है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष का कोई...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या पर फिल्म बनाने की तैयारी : बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्में बनाने वाले श्रीराम राघवन बनाएंगे फिल्म

चंडीगढ़ : बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्में बनाने वाले निर्मात-निर्देशक श्रीराम राघवन अब रीयल लाइफ पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। खबर है कि राघवन और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मैचबॉक्स शॉट्स, लोकप्रिय...
Translate »
error: Content is protected !!