गढ़शंकर में रोडवेज बस कंडक्टर पर हमला निंदनीय : खन्ना खन्ना ने घटना का लिया कड़ा नोटिस, ऐ.डी.जी.पी. से की करवाई की मांग

by

होशियारपुर 4 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अज्ञात आपराधिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में बस कंडक्टर पर हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए ऐ.डी.जी.पी. पंजाब से दोषियों के विरुद्ध करवाई करने की मांग की है।
इस सम्बन्धी खन्ना ने बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस सम्बन्धी वीडियो देखी तो उन्होंने तुरंत इस मामले को ऐ.डी.जी.पी. कानून व्यवस्था पंजाब आर.के जस्वाल के ध्यान में लाया जिसपर ऐ.डी.जी.पी. ने इस मामले को नोट कर करवाई करने का आश्वासन दिया है । खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की मंद कार्यप्रणाली के चलते पंजाब में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। खन्ना ने कहा कि अगर प्रदेश की ट्रांसपोर्टेशन में बस कंडक्टर अथवा चालक ही सुरक्षित नहीं तो सवारियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा होना स्वाभाविक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी से मिलें, तब ही होगा अनशन खत्म’, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 46 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डल्लेवाल ने भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट पर निशाना साधते हुए एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए : DC मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कायम की मिसाल

एएम नाथ। मंडी : जब ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए और DC मंडी ने यही कर दिखाया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को पेशेवर तरीके...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वैसट आऊट आफ बैसट के मुकावलों में रमनदीप कौर व सुनीता की टीम ने पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज के अैजूकेशन विभाग दुारा विश्व बौद्धिक जायदाद दिवस मनाते हुए विधार्थियों के वैसट आऊट आफ बैसट विषय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा अमेरिका

चंडीगढ़ : कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कई अपराधों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया...
Translate »
error: Content is protected !!