पंजाब में पैट्रोल के प्रति लीटर 12.09 रूपए तो डीजल के 10.84 रूपए हिमाचल प्रदेश से ज्यादा वाहन चालकों को चुकाने पड़ रहे

by

गढ़शंकर। पंजाब सरकार से पहले केंद्र सरकार के बाद हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने पैट्रोल व डीजल का टैकस कम करने के बाद पंजाब से काफी ज्यादा पैट्रोल डीजल का रेट कम हो चुके है। जिसके बाद अव लोगो को इंतजार है कि पंजाब सरकार पैट्रोल व डीजल पर लगाए जा रहे टैकस कम कर लोगो को राहत कव देगी। हिमाचल प्रदेश से वाहन चालकों को पंजाब में पैट्रोल के प्रति लीटर 12.09 रूपए तो डीजल के 10.84 रूपए ज्यादा चुकाने पड़ रहे है।
हिमाचल प्रदेश में गांव बाथू में स्थित प्रजापती पैट्रोल पंप व पंजाब के कोकोवाल मजारी में गौरी एचपी फयूल के एमडी राकेश सिमरन ने बताया कि केंद्र सरकार के बाद अव हिमाचल प्रदेश सरकार दुारा पैट्रोल व डीजल पर लगाए टैकस कम करने से हिमाचल प्रदेश में पैट्रोल प्रति लीटर 93.54 रूपए तो डीजल प्रति लीटर 78.52 रूपए हो गया है। जबकि पंजाब मे पैट्रोल प्रति लीटर 105.63 रूपए व डीजल प्रति लीटर 89.36 रूपए है। पंजाब में प्रति लीटर पैट्रोल के 12.09 रूपए तो डीजल के 10.84 रूपए ज्यादा लोगो को देने पड़ रहे है तो हिमाचल प्रदेश में प्रति लीटर यह पैसे ग्राहक की जेव में वच रहे है। जिसके लगते सीमावर्ती ईलाके के पंजाब के सभी लोग अपने वाहनों में तेल डलवाने के लिए हिमाचल प्रदेश जाते है। जिससे पंजाब सरकार को रोजाना लाखों रूपए की चपत लग रही है। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा व समाज सेवी राणा वरिंद्र प्रताप सिंह ने पंजाब सरकार से तुरंत हिमाचल प्रदेश से ज्यादा पैट्रोल डीजल पर टैकस की राहत दें ताकि पंजाब में पैट्रोल व डीजल हिमाचल प्रदेश से कम हो सके और लोगो को राहत मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने लोगों से मांगी मदद – सड़कें खोलने के लिए मशीनें भेजो…तेल खर्च हम देंगे

एएम नाथ । सराज : आपदा के 18 दिन बीत जाने के बाद भी सराज क्षेत्र की बहुत सी सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 29 अगस्त: चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनविंदर सिंह कंग की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई।...
article-image
पंजाब

पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर...
Translate »
error: Content is protected !!