लुधियाना की इंडस्ट्री ने भारत देश की दुनियां में पहचान बनाई-बावा,दीवान

by

बाबा विश्वकर्मा जी का पावन एतिहासिक दिवस बाबा विश्वकर्मा अंतर्राष्ट्रीय फाऊडेंशन द्वारा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करके मनाया गया
बाबा विश्वकर्मा जी किरतीयों के देवता व सृष्टि के सिर्जनहार -गुरकीरत सिंह कोटली
लुधियाना : बाबा विश्वकर्मा अंतर्राष्ट्रीय फाऊडेंशन द्वारा 18वां राज्य स्तरीय समारोह आज विश्वकर्मा पार्क,जैमल सिंह रोड,जनता नगर में कृष्ण कुमार बावा चेयरमैन पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम,रणजीत सिंह मठाडू, प्रधान फाऊडेंशन,सुरजीत सिंह लोटे,दर्शन सिंह लोटे संरक्षण ,चेयरमैन अमरीक सिंह घडिय़ाल और कन्वीनर रणधीर सिंह दहेले के सरंक्षण में मनाया गया। फाऊडेंशन की तरफ से उद्योगपति शविंदर ङ्क्षसह को बाबा विश्वकर्मा यादगारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पंजंाब के उद्योग विकास मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली जब कि विशेष मेहमान के तौर पर चेयरमैन लार्ज इंडस्ट्री पवन दीवान और कमलजीत सिंह कड़वल,अश्वनी शर्मा जिला प्रधान कांग्रेस ने शिरकत की।
श्री रेशम सिंह सगू मुख्य पं्रबधक की देख देख में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए पंजाब के उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा जी को आज भारत का हर किरती याद कर रहा है। क्योंकि उनकी कृपा से ही आज हम दुनियां के हर क्षेत्र में अलग पहचान बना पाए है। उन्होंने कहा कि जिस तरफ भी नजर जाती है,हर तरफ बाबा विश्वकर्मा जी की ही देन दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पहले बावा जी व रेशम सगू ने विधान सभा हलका आत्म नगर में बाबा विश्वकर्मा जी का दिवस मनाना शुरू किया जो पं्रशसनीय है।
बावा व दीवान ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा जी की कृपा से ही लुधियाना की हौजरी,साइकिल व सिलाई मशीने और आटो पार्टस के माध्यम से दुनियां भर में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की समस्यों की तरफ केन्द्र की मोदी सरकार ध्यान दें। कोयले व स्टील की कीमतों में इजाफा मंहगाई में ओर बढ़ौतरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने इंडस्ट्री को बड़ी देन दीं। यूनाइटिड साइकिल पार्टस के लिए जगह दीं। उनको लुधियाना के कारोबारियों के साथ जो रिश्ता था,हमें पूर्ण उम्मीद है उसको मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ओर मजबूत करेगे। इस समारोह में बलजिंदर सिंह कलसी,गुरचरण सिंह जिमको,प्रसिद्व उद्योगपति चरनजीत सिंह विश्वकर्मा,इंद्रजीत सिंह नवयुग,बलजीत सिंह गहीर,हरविंदर ङ्क्षसह गहीर,दलजीत ङ्क्षसह गहीर,जगदीप सिंह लोटे,सुखविंदर ङ्क्षसह जगदेव,सुरिंदर सिंह जेबीएच,जसदीप सिंह दीपा,बलजिंदर सिंह हूंजन,कुलवंत सिंह कलसी,मनजीत सिंह ठेकेेदार,दविंदर ङ्क्षसह लोटे,सुरजीत सिंह सैणी,अमरजीत शर्मा,यशपाल शर्मा, बिट्टू गाबडिय़ा,सुरिंदर ङ्क्षसह चेतनगर,हरपाल सिंह भंवर,अमित अरोड़ा,कुलदीप सिंगला,बलजिंदर ङ्क्षसह सगू समेत इलाका निवासियों ने शमूलियत की। वार्ड 41 की इंचार्ज बीबी सवरन कौर सगू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Three held with drugs, heroin,

Hoshiarpur/Mar 5/Daljeet Ajnoha :  Mahiapur police station teams arrested three persons and seized 60 narcotic pills, 18 grams of heroin, ₹97,100 in drug money, and 22 grams of intoxicant substance in separate operations near...
article-image
पंजाब

Congress, BJP, Akali Dal and

BSP will teach a lesson to looters in elections through every means Sangat will never forgive those who demolished Satguru Ravidas Ji’s Gurudwara Sahib Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 23 : Under the “Punjab Sambhalo Campaign”, the...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर की शहादत की भव्य झांकी : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी

नई दिल्ली । हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को 350 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को पूरे देश ने गुरु साहिब का शहीदी पर्व मनाया। गुरु तेग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट: हिमाचल में बढ़ेगी MLAs की सैलरी? संशोधन विधेयक पेश…अभी 15000 फोन भत्ते सहित मिलता है 2.10 लाख रुपये वेतन

एएम नाथ । शिमला : . हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच माननीयों की सैलरी और भत्तों में इजाफा हो सकता है. शिमला में विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सरकार संशोधन...
Translate »
error: Content is protected !!