पंजाब में बढ़ रही कड़ाके की ठंड : 8 जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

by

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार जारी है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 4 डिग्री से अधिक नीचे बना हुआ है।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में घने कोहरे और 8 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 17 जनवरी तक मौसम के हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, सावधानी बेहद जरूरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। ठंड से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है। खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

ठंड से चार लोगों की मौत, प्रशासन सतर्क

रविवार को अबोहर में ठंड के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत के रूप में हुई है, जो सामान उतारने के लिए वहां पहुंचा था। सुबह जब उसे जगाने की कोशिश की गई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक ठंड उसकी मौत का कारण बनी।

वहीं तरनतारन जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जलाकर सो रहा था, लेकिन आग से निकली जहरीली गैस जानलेवा साबित हुई। मृतकों में 21 वर्षीय अर्शदीप सिंह, उनकी पत्नी जशनदीप कौर (20) और दो माह का बच्चा गुरबाज सिंह शामिल हैं।

पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, लेकिन एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे शीतलहर का असर और तेज हो गया है।

आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली सहित कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, मुक्तसर और फरीदकोट समेत कुछ जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है।

12 जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे

प्रदेश के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 1.6 से 5.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में रात का तापमान 5 डिग्री, अमृतसर में 3.2 डिग्री, लुधियाना में 4.6 डिग्री और पटियाला में 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कई इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 से 199 मीटर तक रह गई।

अगले 24 घंटे में राहत नहीं, फिर बढ़ेगा तापमान

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि कोहरा और ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इग्नू’ में जुलाई 2025 सत्र हेतु नव-प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

‘ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू स्टडी सेंटर 2216 होशियारपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल कालिया ने सूचित किया कि जुलाई 2025 सत्र में नव-प्रवेश लेने हेतु इग्नू की वैबसाइट के...
article-image
पंजाब

7 अगस्त की चंडीगढ़ महा रैली में गढ़शंकर के पेंशनर्स बड़ी संख्या में शामिल होंगे : बलवंत राम

गढ़शंकर, 4 अगस्त : पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब की ब्लॉक गढ़शंकर इकाई की बैठक गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में अध्यक्ष रोशन लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 7 अगस्त को...
article-image
पंजाब

328 पावन स्वरूप मामले में पुलिस का एक्शन, पकड़े गए आरेपित सतिंदर कोहली के ठिकानों सहित 15 जगहों पर छापेमारी

अमृतसर: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के गंभीर मामले में बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच तेज कर दी है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर...
article-image
पंजाब

फर्जी भर्तियां करके पूरे पंथ को गुमराह कर रहा है अकाली दल : बलबीर सिंह फुगलाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दोआबा जनरल कैटागरी फ्रंट पंजाब की एक अहम बैठक फ्रंट के अध्यक्ष बलबीर सिंह फुगलाना की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जगतार सिंह भुंगरनी, गुरदयाल सिंह जलवेडा, जसविंदर सिंह संघा, जसवीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!