पंजाब में राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी नया पोर्टल : योजना को प्रदेशभर में 18 हजार डिपो होल्डरों तक पहुंचाया जाएगा

by

चंड़ीगढ़ : पंजाब में अवैध रूप से सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ प्रदेश की सरकार ने अहम कदम उठाया है। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि अवैध रूप से राशन लेने वालों का कार्ड काटा गया है। गरीब वर्ग के लोगों के कार्ड को बरकरार रखा गया है। मंत्री ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों का राशन कार्ड बनवाया जाएगा, जिससे कि लोगों को राशन वितरण के साथ अन्य स्कीमों का भी लाभ मिल सके।
सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए जल्द ही पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल पर लोग आसानी से अपना नीला कार्ड बनवा सकते हैं और सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रदेश सरकार की घर-घर आटा पहुंचाने की स्कीम को लेकर कटारुचक्क ने कहा कि इस योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा। इस योजना को प्रदेशभर में 18 हजार डिपो होल्डरों तक पहुंचाया जाएगा। उपभोक्ताओं को भी यह सहूलियत दी गई है कि वह चाहे तो मार्कफेड से आटा ले सकते हैं या फिर वह डिपो होल्डर से गेंहू ले सकते हैं। पंजाब सरकार जल्द ही एक पोर्टल शुरू करने जा रही है। जिससे कि जरूरतमंद परिवारों और गरीब परिवारों का राशन कार्ड यहां आसानी से बनाया जा सके। सरकार की ओर से डिपो धारकों को कमीशन के रूप में 2 किश्तें जारी की जा चुकी है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि तीसरी किश्त को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इसे पारिश्रमिक या फिर कमीशन के तौर पर सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में कई डिपो होल्डर अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल पर मामला दर्ज : राजा वड़िंग के धमकियों के बयानों के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

लुधियाना। स्थानीय थाना डिवीजन नंबर 5 में पुलिस ने हेट स्पीच देने पर अमृतपाल सिंह पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने हथियारों को प्रमोट करने, हथियार स्टाक करने और कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद हुए दिनेश शर्मा : एयर स्ट्राइक से पहले 10:30 बजे दोस्त को किया था आखिरी कॉल

 भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के Pok में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हो गए। दिनेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित ? प्रतिभा की जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री का नाम आगे भेजा ! कंगना के खिलाफ युवा वोटर्स पर कांग्रेस का फोकस ….

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की...
Translate »
error: Content is protected !!