अमृतपाल पर मामला दर्ज : राजा वड़िंग के धमकियों के बयानों के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

by

लुधियाना। स्थानीय थाना डिवीजन नंबर 5 में पुलिस ने हेट स्पीच देने पर अमृतपाल सिंह पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने हथियारों को प्रमोट करने, हथियार स्टाक करने और कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी अमृतपाल सिंह महिरों मोगा जिले के गांव का रहने वाला है। अभी वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एसीपी डिटेक्टिव सुमित सूद भाईबाला चौक पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि अमृतपाल सोशल मीडिया और एक चैनल पर इंटरव्यू दे रहा है। जिसमें वह 21 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के एक ट्वीट के विरोध में कह रहा है कि ये लोग 32 बोर, 12 बोर देख कर ही चिल्लाने लग जाते है। जो हथियार अभी शो नहीं किए, उन्हें देख कर तो ये लोग जहर ही खा लेंगे। पुलिस के मुताबिक इस तरह की बातचीत करके अमृतपाल ने पंजाब का माहौल खराब किया है। वहीं वह युवा पीढ़ी को बहला-फुसला रहा है। इसी के साथ भड़काऊ शब्दावली का इस्तेमाल करके पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग को मारने की धमकी देकर सरेआम हथियारों को इंटरव्यू में प्रमोट कर रहा है। वहीं वह हथियारों के शो/स्टाक होने की बात भी कह रहा है। थाना पुलिस ने एसीपी सुमित सूद के बयानों पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
राजा वड़िंग के धमकियों के बयानों के बाद पुलिस ने लिया एक्शन :
बीते दिन राजा वड़िंग ने लुधियाना में ही एक बैठक दौरान कहा था कि सोशल मीडिया पर उन्हें मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पंजाब में तालिबान जैसे हालात बन रहे है। वड़िंग के इस बयान के बाद लुधियाना पुलिस एक्शन में आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉलेज से घर जा रही छात्रा का मोटरसाइकिल सवार लुटेरा मोबाइल छीनकर फरार

गढ़शंकर :  गढ़शंकर में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल सवार लुटेरा कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। यह घटना श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दोपहर के समय हुई।...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने का प्रस्ताव तुरंत खारिज करे केंद्र : आर.एम.पी.आई.

गढ़शंकर, 22 नवम्बर: चंडीगढ़ में हरियाणा की राजधानी के निर्माण के लिए जगह और धन उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण प्रस्ताव को तुरंत रद्द करने के लिए भारतीय इनकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (...
पंजाब

गलियों का विकास जेब से कराने के दावे को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेसी नेता पंकज किरपाल को भेजा कारण बताओ नोटिस।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर किया था दावा। गढ़शंकर – उप मंडल मजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग अधिकारी गढ़शंकर एसडीएम हरबंस सिंह ने वार्ड नं 8 में चुनाव लड़ रही उम्मीदवार के पति गौरव हांडा की शिकायत...
article-image
पंजाब

5 चोरी के मोटरसाइकिलों सहित 2 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 26 सितम्बर: जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देशानुसार व सरबजीत सिंह बाहिया एस.पी. (इंवैसटीगेशन) तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ...
Translate »
error: Content is protected !!