आसपास में खून बिखरा हुआ था : युवक का शव 10 फीट गहरी खाई में मिला, हत्या की आशंका

by

कांगड़ा। कांगड़ा के तरसूह में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान तरसूह के ही रहने वाले रमन कुमार (23) के रूप में हुई है। शव मृतक के घर के पास पड़ा मिला और आसपास में खून बिखरा हुआ था। हालात देख कर कहा जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को 10 फीट नीचे खाई में फेंक दिया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। तरसूह पंचायत प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें सुबह एक शव पड़ा होने की जानकारी मिली। उसने कांगड़ा पुलिस को इस बारे में सूचित किया। बताया जा रहा है सुबह कुछ लोग जंगल की तरफ निकले थे तो रास्ते में बिखरा हुआ खून देखा और रास्ते में नीचें झांका तो 10 फीट नीचे युवक का शव पड़ा दिखा। युवक के सिर और मुंह में काफी खून निकला हुआ था। अनुमान है कि युवक के सिर में पत्थरों से वार किया गया है। मृतक युवक का मोबाइल गायब है। पास में उसके फोन का कवर पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम आसपास के पूरे क्षेत्र में जांच कर रही है।

– कांगड़ा में पेंटर का काम करता था

थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया की तरसूह पंचायत में एक शव मिलने की जानकारी मिली है और मौके पर कांगड़ा पुलिस पहुंच गई है। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई हैं। मृतक के परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई भी हैं। मृतक कांगड़ा में पेंटर का काम करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक : महिलाओं को पोषण माह तथा संवैधानिक अधिकारों बारे किया जागरुक

ऊना, 28 सितंबर – पोषण माह के तहत आज कल्याण भवन ऊना में लोहे की कड़ाही अभियान तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीटीडीसी के 14 होटलों को निजी हाथों में देने के फैसले की सरकार करे समीक्षा : बाली

एएम नाथ । शिमल 11 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के घाटे में चल रहे 14 होटलों को संचालन एवं रखरखाव आधार पर निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी, चंडीगढ़–बद्दी और बिलासपुर–मनाली–लेह जैसी रेलवे परियोजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च : हर्ष महाजन

एएम नेह शिमला :  भाजपा नेता एवं सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं की स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने विस्तृत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित : लेटर में मतदान अंदाज़न तिथि अंकित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लेटर में मतदान तिथि का हुआ खुलासा,

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए तैयारियों संबंधित एक लेटर में मतदान...
Translate »
error: Content is protected !!