शाहिद अफरीदी काबू, 109 ग्राम चरस सहित

by

चंबा। चंबा पुलिस ने 109 ग्राम चरस सहित एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान टिक्करी अंतराल निवासी शाहिद अफरीदी के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसयूआई टीम ने बुधवार रात मुख्य आरक्षी विनय कश्यप के नेतृत्व में कोटी पुल के पास नाका लगा रखा था। उस समय शाहिद अफरीदी वहां से पैदल आ रहा था। जैसे ही वह नाके के करीब पहुंचा तो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के हाथ में पकड़े बैग से 109 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशा करने वालों और नशा बेचने वालों पर नजर रखी हुई है। जिनको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक शिक्षक पदों के लिए बैचवाइज काउंसलिंग 3 और 4 जून को उप निदेशक कार्यालय ऊना में

ऊना, 22 मई। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा उपरोजगार कार्यालय बंगाणा, अंब एवं हरोली द्वारा बैच आधार पर शारीरिक शिक्षक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने बरियाल स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र : शिक्षक बच्चों के सबसे बड़े प्रेरक व मार्गदर्शक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

नगरोटा सूरियां,11 जनवरी। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि शिक्षक बच्चों के लिए सबसे बड़े प्रेरक और मार्गदर्शक होते हैं जिनसे बच्चे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे : जयराम ठाकुर

विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव बोले, पहले की तरह 90:10 अनुपात की तर्ज पर मिलेगा हिमाचल को लाभ, कार्यदिवस बढ़ाने से भी पहाड़ी राज्य को मिला फायदा एएम...
Translate »
error: Content is protected !!