पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा केवल एक आईएसआई एजेंट ही उठा सकता है ,जाखड़ द्वारा चुनाव के दौरान पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है – मनीष तिवारी

by

गढ़शंकार। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल के निवास पर प्रैस से बात करते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा चुनाव के दौरान पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा उठाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है| उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं और सिखों का घनिष्ठ संबंध है और इस तरह का मुद्दा केवल आईएसआई का एजेंट ही उठा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पहले सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा और अब हिंदू सिखों के मुद्दे को उठाने से स्पष्ट हो गया कि सुनील जाखड़ चुनाव के दौरान कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाखड़ भूल जाते हैं कि बार-बार हार के बावजूद पार्टी ने उन्हें पूरा समर्थन तथा सम्मान दिया है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए| उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हिंदू-सिख की राजनीति चल रही होती, तो पंजाब के लोग मुझे श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र और मोहम्मद सदीक को फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से सांसद नहीं बनाते| पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो द्वारा टिकट बेचने के आरोपों के बारे में मनीष तिवारी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और पार्टी को मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया तो इस पर अवश कार्रवाई की जाएगी| उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की फूट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति को टिकट मिलना है और उस उम्मीदवार की मदद करना अन्य नेताओं का कर्तव्य है| उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनसे बेहतर कोई इनसान नहीं है|उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। इस मौके पर एडवोकेट पंकज कृपाल, विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गढ़शंकर अमरप्रीत सिंह लाली, एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर, प्रणव कृपाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वडिंग की बात मानकर सर्वदलीय सहमति से पंजाब सरकार को केन्द्र से करनी चाहिए विशेष पैकेज की मांगः एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब की अर्थव्यवस्था को बचाने एवं बेहतरी के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केन्द्र से विशेष पैकेज की मांग के लिए सर्वदलिय सहमति की जो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यमुना में बहे थे 3 युवक : घटनास्थल से 20 KM दूर मिला एक का शव…..60 से ज्यादा लोग गवां चुके इस जगह जान

एएम नाथ : नाहन। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी में मंगलवार दोपहर को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर के यमुना घाट से पानी के तेज बहाव में...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के बजट पर पवन दीवान का तीखा हमला: सबसे खराब, खोखला और दृष्टिहीन बजट बताया

बजट पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ का पुलिंदा: कांग्रेस महिलाओं को 1,000 रुपए–1,500 रुपए देने की योजना के समय पर भी उठाए सवाल आप सरकार के अब गिनती के दिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
Translate »
error: Content is protected !!