बीएड कालेज समूरकलां का दल बना विजेता, एक दिवसीय जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता सम्पन

by

ऊना 10 फरवरी, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना एमसी पार्किंग के समीप भाषा विभाग द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं को हिमाचल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान भी होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से युवा अपनी संस्कृति व सभ्यता से जुड़े रहते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं जो युवाओं को सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि लुप्त होती संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना होगा ताकि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रख सकें।
जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता के नतीजे
जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में 14 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया प्रतिस्पर्धा में बीएड कालेज समूरकलां ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आर्य पव्लिक स्कूल बंगाणा ने दूसरा स्थान व अग्नि भौरा लोक नाट्य दल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम रहा दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।
इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी नीलम चन्देल, ओम प्रकाश शर्मा, सुमन लता, डा. उमा देवी, डा. संजय शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दवाइयों के अभाव में लोग गंवा रहे जान, केंद्र से मिले स्वास्थ्य फंड को भी खर्च नहीं कर पा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आरोप—तीन वर्षों में 211.29 करोड़ स्वीकृत, सरकार ने खर्च किए सिर्फ 165.60 करोड़ एएम नाथ। शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंशदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 धूमधाम के साथ संपन्न : हिमाचल प्रदेश शक्तिपीठों और देवी-देवताओं की पावन भूमि : कुलदीप सिंह पठानिया 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि एएम नाथ, चिंतपूर्णी (ऊना) :  धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंब के मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!