पंजाब में 2 दिन की छुट्टी! बंद रहेंगे सभी स्कूल

by
पंजाब के स्कूल छात्रों के लिए एक बेहद जरुरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सभी स्कूल में 2 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है।  पंजाब सरकार ये स्कूल की छुट्टियों का ये ऐलान नगर परिषद और नगर निगम के चुनाव को मद्देनरज रखते हुए किया है। चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) की तरफ से स्कूल बंद करने का आदेश पत्र जारी कर दिया गया है।
स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा :  आदेश पत्र के अनुसार, पंजाब में 20 और 21 दिसंबर को नगर परिषद और नगर निगम के चुनाव होने वाले है। इसे देखते हुए लुधियाना के स्कूलों में 21 दिसंबर को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) की तरफ से यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि स्कूल बसें चुनाव सामग्री और मतदान कर्मचारियों को ले जाएंगी। इससे बच्चों को स्कूल लाने के लिए बच्चों की कमी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई है।
चुनावों की व्यवस्था :  इसके साथ ही नगर परिषद और नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर लुधियाना के अलग-अलग स्कूलों से चुनाव सामग्री और मतदान कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।  बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए छुटि्टयों का ऐलान किया था। इस बार 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टिया रहेंगी। वहीं 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने शेड्यूल टाइम पर खुलेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली

फ़रीदकोट :  गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत...
article-image
पंजाब , समाचार

साडी योजना साडा विकास तहत नौ थीमों पर पंचायतों के प्रतिनिधियों को दी गई ट्रेनिग

होशियारपुर। प्रदेशिक देहाती विकास संस्था, मोहाली दुारा डायरेकटर पंचायत व ग्रामीण विकास के निर्देशों पर स्थानीय ब्लाक कार्यालय होशियारपुर-1 में बीडीपीओ सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में पंचायिती संस्थाओं के चुने गए प्रतिनिधियों व अधिकारियों...
article-image
पंजाब

Dr. Prashant Gautam re-elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 08 -Dr. Prashant Gautam (Chandigarh) and Shri Manmeet Sohal (Ludhiana) have been re-elected as State President and State Secretary respectively of the country’s leading student organization Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad for the...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत रत्न अटल सम्मान-2022 से सम्मानित डा. नीना सैनी : ज्योतिष में प्राप्त कर चुकी हैं डाक्टरेट की उपाधि

अब तक दस संयुक्त काव्य व कहानी संग्रहों के अलावा एक मौलिक पुस्तक का हो चुका है प्रकाशन होशियारपुर : पंजाब की प्रसिद्ध कवित्री व कहानीकार होशियारपुर की डा. नीना सैनी को हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!