पंजाब की माॅडल की अश्लील वीडियो वायरल : ड्रग्स के धंधे से शामिल होने से मना किया तो पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल की …माॅडल के गंभीर आरोप

by

चंडीगढ़ । पंजाब की एक मॉडल ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने ड्रग्स के धंधे में शामिल होने से मना किया तो पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर बिना सहमति के उनकी अश्लील वीडियो बनाई।

उसके पति के दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। माॅडल का कहना है कि सिटी खरड़ थाने में उसके पति कमलप्रीत सिंह के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन कमलप्रीत सिंह और उनकी मां के खिलाफ आज तक कोई भी गंभीर कार्रवाई नहीं की।

मॉडल का कहना है कि उसके जानकारों को कमलप्रीत ने वीडियो भेज कर उनका जीना दूभर कर दिया है। वह खरड़ के एसएसपी सहित डीजीपी तक अपनी गुहार लगा चुकी है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला का कहना है कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा न लगाकर जानबूझ कर कमलप्रीत सिंह को बचाया है। यदि जल्दी इंसाफ न मिला तो आत्मदाह कर लेगी।

डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, चार महीने पहले शादी

मॉडल अमृतसर जिले की रहने वाली है। उसकी डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर कमलप्रीत से बातचीत शुरू हुई थी। उसका आराेप है कि कमलप्रीत ने उसे झांसे में लिया और 30 जून को गुरद्वारा साहिब में विधिवत शादी रचाई। बाद में उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ना दी। माॅडल का आरोप है कि कमलप्रीत की मां ड्रग्स का धंधा करती है। कमलप्रीत और उसकी मां उसे भी ड्रग के धंधे में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन वह मना करती है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुई भिडंत में एक कि मौत, दो घायल

माहिलपुर  : बीती रात थाना माहिलपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुई टक्कर में एक कि मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। माहिलपुर पुलिस ने मिरतक का...
article-image
पंजाब , समाचार

पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटकता महिला का शव बरामद : ननद की सगाई पर जाने के लिए पैसे का प्रबंध न होने पर परेशान थी

पुलिस ने पति ने ब्यानों पर 174 की करवाई गढ़शंकर, 19 मई : थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते गांव बड़ेसरों में एक पेड़ से लटकता महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका अपनी...
article-image
पंजाब

राजकुमारी जय इंद्र कौर आल इंडिया जाट महासभा की पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकार । आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा राजकुमारी जय इंद्र कौर को पंजाब प्रदेश की महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

व्यापार के अगर आप के कई बिजली कनेक्शन है तो कनेक्शनों का मिलेगा एक ही बिजली बिल

चंडीगढ़ : बिजली उपभोक्ताओं को पावरकॉम ने बड़ी राहत देते हुए नया आदेश जारी किया है। गुरुवार को पावरकॉम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के एक ही व्यापार के कई कनेक्शन है तो उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!