पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी : सीएम भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी। नई सड़कों के निर्माण के लिए 16,209 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इससे पहले 19,343 किलोमीटर लिंक मार्गों को बनाने की घोषणाएं की जा चुकी हैं।

वहीं, हड़ताल कर रहे पंजाब रोडवेज कर्मचारियों से सीएम मान ने अपील की है। उन्होंने कहा कि सारे मसलों को बैठकर सुलझाएं। यूनियन के प्रतिनिधि सरकार के सामने अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करने का कोई काम न करें। प्रदर्शन किसी समस्या का हल नहीं है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ राहत का विशेष पैकेज 1600 करोड़ रुपये में से अभी तक एक रुपये भी केंद्र सरकार से नहीं मिला है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के पंजाब दौरे पर मुख्यमंत्री मान ने निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री भी पंजाब में सिर्फ टूरिज्म के लिए आते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 22 सितंबर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। विभागाध्यक्ष प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम...
article-image
पंजाब

ठंड, कोहरे व सर्द हवाओं के मौसम में लोग रहें सावधान : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर,  17 दिसंबर: आने वाले दिनों में ठंड, कोहरे और ठंडी हवाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति से...
article-image
पंजाब

बस ने रौंदी स्कूल जा रही दो बहनें: पिता व भाई गंभीर

मानसा : झुनीर कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शामिल...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का ‘पावर सेंटर’ खत्म! US ने छोटे भाई अनमोल को डिपोर्ट किया, अब NIA कस लेगी शिकंजा

नई दिल्ली : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए अमेरिका से एक बहुत बड़ी बुरी खबर आई है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!