पंजाबी गायक पर पुलिस ने कसा शिकंजा : पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धाराएं

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक हसन मानक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों में दुष्कर्म से जुड़े आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। इससे पहले भी पुलिस उन्हें 13 नवंबर को हिरासत में ले चुकी है।

महिला की शिकायत से मामला शुरू : यह मामला एक एनआरआई महिला की शिकायत पर आधारित है, जिसके अनुसार हसन मानक ने कथित रूप से अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गायक ने उसके निजी सामान और गहनों को बेच दिया। शिकायत के आधार पर 30 मई 2025 को मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान हुआ नया खुलासा :  पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के दौरान नई जानकारी सामने आई, जिसके बाद दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी केस में शामिल कर दी गईं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रकृति के कार्य करने से निरंकार जगत और मानवता का कल्याण होता है :  बहन जोगिंदर जोगी

गढ़शंकर । प्रो. सुरिंदर पाल द्वारा पौदे लगवाने के लिए सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर को निमंत्रण दिया गया। जिस पर  सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी और उनकी टीम 151 पौधे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस से गिरी 9 साल की मासूम बच्ची, टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एएम नाथ। ऊना

  एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस से तीसरी कक्षा की छात्रा गिर गई। बस के टायर की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!