पंजाब में AAP नेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

by

पंजाब के खन्ना के करीब इकलाहा गांव के रहने वाले त्रिलोचन सिंह की बीते कल को गोली मारकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है. शाम को जब वह अपने खेत से घर लौट रहा था तो गांव की सड़क पर किसी ने उसे गोली मार दी।  जिससे वो वहीं गिर गए।

वारदात का पता चलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और त्रिलोचन सिंह को खन्ना के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक त्रिलोचन खन्ना आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष थे और आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंच चुनाव में खड़े होने वाले थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिलोचन सिंह ने पहले अकाली दल से सरपंच का चुनाव लड़ा था, मगर वो हार गए थे। घटना का पता चलते ही खन्ना जिले के एसपी सौरव जिंदल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार के खिलाफ प्रर्दशन : भारी संख्यां में गरीब, मजदूरों व आम लोगो के राशन कार्ड काटने के खिलाफ लोगो ने किया सरकार के खिलाफ प्रर्दशन

गढ़शंकर : पंजाब सरकार दुारा समार्ट कार्डो (राशन कार्डो) की जांच पड़ताल के बाद जिन लोगो के नाम काटे गए उन्में काफी संख्यां में बीनेवाल के गरीब, मजदूर व आम लोग है। जिससे लोगो...
article-image
पंजाब

Seminar on “Leadership in Public

Jalandhar/ August 26/Daljeet Ajnoha :A  thought-provoking seminar on the theme “Leadership in Public Administration and Role of Ethical Governance” was successfully organized today at Apeejay Institute of Management and Engineering Technical Campus, Jalandhar, in...
article-image
पंजाब

शंभू व खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने पर संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन : भाजपा ने विपक्ष के आरोप का किया खंडन

नई दिल्ली :  पंजाब के किसानों को शंभू और कनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का मुद्दा आज संसद में गर्मागर्मी का कारण बना रहा. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद में मकर द्वार पर...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने दीपमाला कर मनाया फतेह दिवस

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चा के अवाहन पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा अलग-अलग गावों में मोदी सरकार के खिलाफ 380 दिन तक चलाए गए दिल्ली बार्डरों व अलग-अलग कार्पोरेट मालों के सामने लंबे समय...
Translate »
error: Content is protected !!