पंजाब में AAP नेता को मारी गोली : बाइक सवार युवकों ने , मचा हड़कंप

by

सतलुज ब्यास टाइम। मोगा : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। AAP नेता की हत्या के इरादे में कई राउंड फायरिंग की, जिससे AAP नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा ज़िले के ऐतिहासिक गांव बिलासपुर में दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलाबारी में आसपास हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंची का चुनाव लड़ चुके स्पोट्र्स क्लब प्रधान गुरमीत सिंह उर्फ गीता और उसका साथी अमनदीप सिंह अमना गांव बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़े थे, तभी दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घायल गुरमीत सिंह गीता को मोगा के मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमनदीप सिंह अमना को हालत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
————–
दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही
घटना की सूचना मिलते ही मोगा ज़िले के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंचायती चुनावों को लेकर बिलासपुर गांव में दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी और दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट की जा रही थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला पुलिस ने डेढ महीने में चोरी के 35 मोटरसाईकल और दो ट्रैकटर बरामद : चोरी के 19 मोटरसाईकल और दो ट्रैकटर गढ़शंकर पुलिस ने ही किए बरामद

होशियारपुर । जिला होशियारपुर में चोरी हुए वाहनों को ढूंढने के लिए एसएसपी सुरिंद्र लांबा के निर्देशों पर पुलिस दुारा चलाई मुहिंम तहत वर्ष 2024 में डेढ महीने में बिभिन्न अरोपियों से चोरी किए...
article-image
पंजाब

भारत में होंगे हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले , 30 मिलियन लोग कोरोनरी आर्टरी रोग से पीड़ित : डॉ. पंकज गोयल

होशियारपुर :  ”भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी आर्टरी रोग से पीड़ित हैं, जिनमें से 27% मौतें हृदय रोगों के कारण होती हैं। भारत में जल्द ही दुनिया में हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले होंगे।“ गुरुवार को आईवीवाई अस्पताल के डायरेक्टर सीटीवीएस...
article-image
पंजाब

किरणदीप कौर रही प्रथम: खालसा कालेज में विश्व ओजन दिवस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले

गढ़शंकर:16 सितम्बर बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लाइफ साइंस विभाग द्वारा विश्व ओजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर थीम ‘ग्लोबल कोआप्रेशन टू प्रोटैक्ट लाइफ आन अर्थ’ को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!