पंजाब में AAP नेता को मारी गोली : बाइक सवार युवकों ने , मचा हड़कंप

by

सतलुज ब्यास टाइम। मोगा : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। AAP नेता की हत्या के इरादे में कई राउंड फायरिंग की, जिससे AAP नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा ज़िले के ऐतिहासिक गांव बिलासपुर में दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलाबारी में आसपास हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंची का चुनाव लड़ चुके स्पोट्र्स क्लब प्रधान गुरमीत सिंह उर्फ गीता और उसका साथी अमनदीप सिंह अमना गांव बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़े थे, तभी दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घायल गुरमीत सिंह गीता को मोगा के मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमनदीप सिंह अमना को हालत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
————–
दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही
घटना की सूचना मिलते ही मोगा ज़िले के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंचायती चुनावों को लेकर बिलासपुर गांव में दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी और दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट की जा रही थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट  गढ़शंकर द्वारा हिमाचल में वार्षिक भंडारा 8 से 10 अप्रैल तक

गढ़शंकर :  माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में गांव अलोह...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने खालसा कॉलेज में मनाया कारगिल विजय दिवस

गढ़शंकर :   पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ और...
article-image
पंजाब

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं का अभ्यर्थी अधिक से अधिक लाभ उठाएं : रमनदीप कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए अनेक प्रयास...
Translate »
error: Content is protected !!