पंजाब में AAP विधायक का निधन ; पार्टी में शोक की लहर

by

एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी से इस समय क दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी के विधायक का निधन हो गया है।
लंबी बीमारी के बाद निधन
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया है।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। विधायक के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं सीएम भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड का मर्डर किया… फिर कटा प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, सनसनीखेज खुलासा

लुधियाना : एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर पुलिस व डॉक्टरों को झूठी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो पत्नी के साथ रह रहे यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी : 1 करोड़ की मांगी रंगदारी

चंडीगड़ : मोहाली ज़िले में अपनी दो पत्नियों के साथ रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कॉल करने वालों ने पहले ₹5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने चनौर पंचायत में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएँ

नशे संबंधित सूचना को साझा करने के लिए 112 आपातकालीन नंबर पर करें संपर्क देहरा, 07 दिसंबर : विधायक कमलेश ठाकुर ने आज चनौर पंचायत में आयोजित ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अपने राज्य सभा के लिए प्रत्याशियों घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक सोनिया गाँधी को राजस्थान से, डॉ. अखिलेश प्रासाद सिंह, महाराष्ट्र से चन्दर्कांत हडोर और हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!