मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे : डॉ. शांडिल ने मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास के दृष्टिगत जारी किए उचित दिशा-निर्देश

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के 30 नवम्बर, 2023 के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
डॉ. शांडिल ने सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर, 2023 को मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित प्रवास के दौरान सोलन ज़िला के आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई राहत के अनुरूप चैक वितरित करेंगे तथा सुखाश्रय योजना के लाभार्थी बच्चों को प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित प्रवास के दौरान मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के सफल प्रवास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से विभाग वार जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद पुनीत नारंग तथा रजत थापा, खण्ड कांग्रेस समिति के महासचिव कुनाल सूद तथा लोकेन्द्र शर्मा, अजय कंवर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त प्रियंका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पिता अक्सर शराब के नशे में मेरे साथ यौन शोषण करते थे, करते थे मुझ पर हिंसा- जब मैं छोटी थी : स्वाति मालीवाल

दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाल ही में बीबीसी के एक प्लेटफार्म पर अपनी बचपन की दर्दनाक यादों को साझा किया, जब उन्होंने अपने पिता द्वारा यौन शोषण का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर पर छाए श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के छात्र : श्रीजा प्रथम एवं शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे

बद्दी, 29 मई (तारा) : गांधी नगर स्थित आईआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 में श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के दो प्रतिभाशाली छात्र दसवीं कक्षा...
हिमाचल प्रदेश

आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को उच्च न्यायालय ने दोबारा 14 दिन की हिरासत में भेज दिया

हतपुर (ऊना)। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को उच्च न्यायालय ने सोमवार को दोबारा 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में पेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ ने शुरू किया ‘मोरिंगा वृक्षारोपण अभियान’, जीएमसीएच-32 परिसर में लगाए पौधे

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ :  4 जुलाई |  भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ के तत्वावधान में आज सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ के परिसर में सहजन (मोरिंगा) वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया...
Translate »
error: Content is protected !!