अग्निवीर सेना भर्ती रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में, एडमिट कार्ड जारी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 10 अगस्त। भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के युवाओं हेतु अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में किया जा रहा है। यह रैली अनु स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर हमीरपुर में होगी।
निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है, उनके एडमिट कार्ड वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं, साथ ही अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है।
उन्होंने सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से आहवान किया है कि वे एडमिट कार्ड का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंटआउट अपने साथ लाएं, ताकि प्रवेश के दौरान बारकोड स्कैनिंग में किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके साथ ही वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती रैली से संबंधित अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढें़।
श्रीधर राजन ने बताया कि रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य होगा। इनमें प्रमुख रूप से एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ओपन स्कूल प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, डोगरा, चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। एनसीसी, खेल एवं भूतपूर्व सैनिक आश्रितों से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हों) भी निर्धारित नियमों के अनुसार प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने कहा कि बोनस अंकों से संबंधित प्रमाण पत्र केवल भर्ती रैली के दौरान ही स्वीकार किए जाएंगे तथा निर्धारित तिथि के अतिरिक्त किसी अन्य दिन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रैली में भाग लेकर इस मौके का लाभ उठाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी में निजी बस–टैक्सी विवाद गरमाया :10 लोगों पर मुकदमा, दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज

एएम नाथ। चम्बा : उपमंडल मुख्यालय सलूणी में निजी बसों को जबरन रोकने और चालक–परिचालकों को धमकाने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में निजी बस मालिक की शिकायत पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

89 पौंग डैम स्थापितों को भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री सुक्खू ने किए प्रदान : 50 वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं और उन्हें अपने दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ा – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा ज़िला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में एक कार्यक्रम के दौरान 89 पौंग डैम स्थापितों को भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमालय हमारी पहचान और विरासत,  संतुलन के साथ विकास हमारी जिम्मेदारी : राज्यपाल हिमालय परिवार व केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन एएम नाथ। धर्मशाला, 12 सितंबर:* हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मी 25 वर्षीय युवक की मौत….घर में मिला फंदे पर लटका

एएम नाथ। सुंदरनगर । जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में बिजली बोर्ड में पार्ट-टाइम काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को उसके स्वजन घर के कमरे...
Translate »
error: Content is protected !!