NLU शिमला के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू ने विश्वविद्यालय की समस्याओं ने की समीक्षा

by

 छात्रावास निर्माण और सुरक्षा सुविधाओं के लिए सहयोग का आश्वासन

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), शिमला के मौजूदा बुनियादी ढांचे के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने वीरवार देर शाम विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन को अपने संसाधन स्वयं जुटाने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों के निर्माण में सहयोग करेगी। छात्राओं के छात्रावास की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उसकी सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने के निर्देश भी दिए। परिसर में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।

HT लाइन और बिजली के तार भूमिगत होंगे

मुख्यमंत्री ने छात्रावास के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर के भीतर ओवरहेड बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

सीवरेज प्लांट के लिए जगह तलाशने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग को विश्वविद्यालय परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना ने लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष ध्यान देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बैठक में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव शिक्षा राकेश कंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्री बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 21 लाख से बनी सड़क का किया लोकार्पण

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना-अंब सड़क के प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी भाग पर 21 लाख रूपये की लागत से सड़क की मैटलिंग व टायरिंग, आरसीसी व साइड ड्रेन के कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने पति की डंडे से की पिटाई, मौत : कहासुनी के बाद

एएम नाथ।  चंबा : एक शख्स की हत्या की गई है. हत्या का आरोप पत्नी पर ही लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक चंबा शहर के...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला बड़ा घोटाला : दीपक लठ

ऊना : जिला मुख्यालय ऊना के मिनी सचिवालय में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!