मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता निषाद की सराहना की : एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता है निषाद कुमार

by

शिमला : चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए निषाद कुमार की सराहना की।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि निषाद कुमार सभी विशेषकर प्रदेश के युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। देश व प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए निषाद कुमार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
प्रतियोगिता के दौरान निषाद कुमार द्वारा प्रदर्शित लग्न तथा मेहनत युवाओं को सफल बनने की सीख देती है। उन्होंने जिस प्रकार अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से शारीरिक अक्षमता व चुनौतियों का सामना किया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की।
विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में जीवन के सुनहरे एक हजार दिनों का महत्त्व बताया : कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रही जागरूक : राजेश राय 

एएम नाथ। चम्बा  :  महिला एवं बाल विकास विभाग कि ओर से सोमवार को मैहला में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश राय की अध्यक्षता में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार – विमल नेगी के परिजनों का आरोप दुखद : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 15 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पॉवर कॉर्पोरेशन में हुए घोटाले और महाप्रबंधक विमल नेगी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

एसडीएम चम्बा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की और से जारी पहचान पत्र किये वितरित एएम नाथ। चम्बा : आगामी चुनावों की तैयारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा बहुत बड़ी है, बहुत बड़े पैमाने पर मदद की जरूरत है : जयराम ठाकुर

गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष से की फ़ोन पर बात, ली हालत की ताजा जानकारी राशन प्रभावितों के घर घर पहुंचाने के लिए सेना भी पहुँची, संभाला मोर्चा एएम नाथ। मंडी : ...
Translate »
error: Content is protected !!