आपदा में नहीं की हिमाचल की मदद, भाजपा सांसदों की नीयत में खोट, प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

by

रामपुर :  देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चंद महीने का वक्त ही रह गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस जनता के बीच आपदा के दौरान सरकार की ओर से किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जा रही है। रामपुर पहुंचीं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों पर जोरदार निशाना साधा. साथ ही उन्होंने बीजेपी विधायकों को भी आड़े हाथों लिया।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान जब भारतीय जनता पार्टी के नेता वोट मांगने आए। तब उनसे यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि प्राकृतिक आपदा के वक्त वह कहां सोए हुए थे?” प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों को उनसे यह पूछना चाहिए कि आपदा के दौरान उन्होंने सरकार का साथ क्यों नहीं दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की जो आर्थिक बदहाली हुई है।  उसके लिए पूर्व बीजेपी सरकार ही दोषी है। बीजेपी ने ही कांग्रेस सरकार पर 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर लोन और 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को भारी-भरकम आर्थिक दबाव विरासत में ही मिला है।

आपदा में बीजेपी ने साथ नहीं दिया-  प्रतिभा सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने आपदा के वक्त हिमाचल प्रदेश के लोगों का साथ नहीं दिया। बीजेपी सांसदों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जाकर मदद नहीं मांगी।  उन्होंने कहा है कि वह खुद जाकर प्रधानमंत्री से मिलीं और हिमाचल प्रदेश के लिए मदद मांगी. प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर तो बताते हैं, लेकिन उन्होंने हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं से यह सवाल पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को बीजेपी के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना है।

बीजेपी का कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार :   वहीं, प्रतिभा सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने पलटवार किया है। राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रतिभा सिंह जगह-जगह जाकर झूठ फैलाने का काम कर रही हैं। आपदा के दौरान बीजेपी के सभी विधायक और सांसद ग्राउंड जीरो पर रहे। बीजेपी के नेताओं ने न केवल जनता का दर्द बांटा, बल्कि प्रभावितों तक पहुंचकर उनकी मदद भी की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के दौरान भरपूर मदद दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह जनता को झूठी बातें कहकर बरगलाने से काम नहीं चलेगा। राकेश जम्वाल ने दावा किया है कि देश की जनता प्रदेश की जनता देश और प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है और तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फलहा गांव में एक पिकअप एक्सपायरी दवाईयों की गिराई मिली : लोगों ने चालक से चकवाई

बद्दी, 27 मई (तारा) : बद्दी साई रोड पर धर्मपुर के साथ लगते फलहां गांव में एक पिकअप में भर कर एक्सपाईरी दवाईयां फैंक दी गई। जैसे ही गांव के लोगों को दवाई फैंकने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन : ममता कुलकर्णी-लक्ष्मी नारायण को महामंडलेश्वर पद से हटाया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने बड़ा एक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुश्तैनी जमीन पर ‘सोना’ उगा रहे हैं तरसेम चंद : प्रतिदिन 8-9 हजार रुपये तक की सब्जी पहुंचा रहे हैं स्थानीय बाजारों में

बेरोजगार युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं सेवानिवृत्त शिक्षक एएम नाथ। हमीरपुर 11 अगस्त। नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ। धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!