1 सितम्बर से संकट मोचन मंदिर में भी पत्तल में परोसा जायेगा लंगर – अनुपम कश्यप

by

जिला के सभी मंदिरों में पत्तल पर लंगर परोसने की है योजना
एएम नाथ। शिमला 23 अगस्त – शिमला के स्थित ऐतिहासिक तारादेवी मंदिर में हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को लंगर परोसे जाने की सफलता के बाद अब संकट मोचन मंदिर में भी लंगर पत्तल में परोसा जायेगा। आगामी 1 सितम्बर 2024 से इसकी शुरुआत की जाएगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के आधीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुन्नी खंड में कार्य कर रहे सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन बसंतपुर को पत्तल बनाने का जिम्मा दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की योजना जिला के सभी मंदिरों में पत्तल पर लंगर परोसने की है और इसी के तहत प्रथम चरण में इसकी शुरुआत 14 जुलाई 2024 से तारादेवी मंदिर में की गई थी। अब दूसरे चरण में संकट मोचन मंदिर में पत्तल पर लंगर परोसा जायेगा और इसकी शुरुआत 1 सितंबर 2024 से होगी जिसके लिए फेडरेशन को 4000 पत्तल तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तथा स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है।
सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन बसंतपुर के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पत्तलों के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन द्वारा तारादेवी मंदिर को हर सप्ताह शुक्रवार को 4000 पत्तल दिए जा रहे हैं और अभी तक 18 हजार पत्तल तारादेवी मंदिर को दिए गए हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक लाभ मिला है। इसी कड़ी में अब संकट मोचन मंदिर में भी हर सप्ताह शुक्रवार को 4000 पत्तल दिए जायेंगे जो इन महिलाओं की आर्थिकी को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।
फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को बताया कि इस शुरुआत के बाद से पत्तल की मांग काफी बढ़ गई है। आसपास के क्षेत्र में विवाह और अन्य समारोह में लोग अब पत्तल की मांग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, नवरात्र और श्राद्ध के लिए भी एडवांस ऑर्डर प्राप्त होने शुरू हो चुके हैं।
फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि फेडरेशन में 2942 महिलाएं पत्तल बनाने का काम करती है तथा पत्तल की आकार, फिनिशिंग और गुणवत्ता को लेकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, पीओ डीआरडीए कीर्ति चंदेल सहित फेडरेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
रस्टिक विलेज किसान उत्पादक संगठन बसंतपुर तैयार करता है अनेक उत्पाद
फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि बसंतपुर में उनका रस्टिक विलेज के नाम से किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) है जोकि बहुत से उत्पाद तैयार करता है। उन्होंने बताया कि संगठन में 450 से अधिक महिलाएं कार्य कर रही हैं जो कोहलू से तेल निकालने, देसी घी तैयार करने, आटा चक्की चलाने, पशु चारा और अचार बनाने सहित उनकी पैकेजिंग और लेबलिंग करती हैं। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा तैयार उत्पाद की बिक्री प्रमुख मेलों, हिम ईरा शॉप और ऑनलाइन माध्यम से भी की जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक : एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए मिलकर काम करने को बेहतरीन मंच देगी फेडरेशन : फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला,16 जून। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक शुक्रवार को धर्मशाला में फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फेडरेशन को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कला एवं रंगोत्सव का मंत्री धर्मानी ने किया शुभारंभ : विकसित भारत के सपने को साकार करने में स्कूलों और बच्चों की भूमिका होगी अहम – धर्मानी

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 6 नवम्बर :  हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर शहरी आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बुधवार को घुमारवीं में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांगढ़ पंचायत के प्रधान को ट्रक ने कुचला : इलाज के दौरान मौत

रोहित जसवाल।  ऊना :  मेहतपुर बाजार में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बांगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सड़क किनारे खड़े होकर फोन...
Translate »
error: Content is protected !!