पंजाब में DA और OPS को लेकर भड़के राजा वड़िंग, बोले- कर्मचारियों से किए वादे पूरे करे मान सरकार

by

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी और विरोध की आवाज दबाने का लगाया आरोप

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सरकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है और उनकी आवाज दबाने के लिए सरकारी ताकत का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस के ‘योद्धाओं के साथ सेशन-2’ कार्यक्रम के दौरान राजा वड़िंग ने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों के हक की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

DA को लेकर सरकार पर सवाल

राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार एक तरफ राज्य के पास पर्याप्त धन उपलब्ध होने का दावा करती है, जबकि दूसरी तरफ कर्मचारियों को डीए देने के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी का हवाला देती है। उन्होंने डीए से जुड़े हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को टालने के बजाय उनके साथ बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए।

‘सरकार बनाने में कर्मचारियों की रही अहम भूमिका’

वड़िंग ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चुनाव से पहले कर्मचारियों से कई वादे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों को पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, सफाई कर्मचारी, शिक्षक और पीएसपीसीएल कर्मचारी समेत समाज के कई वर्ग सरकार के रवैये से परेशान हैं।

OPS लागू करने को लेकर भी घेरा

राजा वड़िंग ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर भी पंजाब सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने OPS लागू करने का वादा किया था और इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया, लेकिन योजना को वास्तविक रूप से लागू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू की है। वड़िंग ने पंजाब सरकार से कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने और उनकी लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र और पंजाब की सरकारें विरोध की आवाजों को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव नंगल खिलाडिय़ां में फुटबाल नर्सरी खोलने की घोषणा की : 1000 खेल नर्सरियां प्रदेश मेें बनाई जाएंगी: गुरमीत सिंह मीत हेयर

खेल मंत्री ने होशियारपुर के गांव नंगल खिलाडिय़ां में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 04 दिसंबर: खेल एवं युवक सेवाएं मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल होता एक नया अनुभव – इंजीनियर राहुल जस्सोवालिया

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल एक नया अनुभव होता है।  यह यात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग है, लेकिन इसका सार एक ही है- जीना, सीखना और अपने सपनों को पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाहनों की भीषण टक्कर : कनाडा के ओंटारियो में भारतीय दंपत्ति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोगों की मौत

 टोरंटो :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कई वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से एक भारतीय दंपत्ति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों के शिष्टमंडल ने पूर्व सैनिकों के कृषि कर्जे माफ करने, गढ़शंकर में कैंटीन खोलने की माग को लेकर सांसद तिवारी से की मुलाकात

गढ़शंकर ।  सूबेदार केवाल सिंह, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार मेजर माखन सिंह, कैप्टन राम सिंह, कैप्टन तलविंदर सिंह, फौजी बख्शीश सिंह, आदि के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सैनिकों...
Translate »
error: Content is protected !!