4 साल बाद ग्रिफ्तार… पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने की थी अपनी पत्नी की हत्या, ब्रेन मैपिंग टेस्ट से खुला राज,

by

चंडीगढ़ : चार साल पहले हुई 60 वर्षीय सीमा गोयल की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने उनके पति भारत भूषण गोयल को गिरफ्तार किया है। गोयल पंजाब यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रोफेसर है जो यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में पढ़ाते हैं।

यह गिरफ्तारी ब्रेन मैपिंग और अन्य फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक टेस्ट के आधार पर हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन टेस्ट से पता चला कि प्रोफेसर गोयल को हत्या और उससे जुड़ी घटनाओं की अनुभवात्मक यादें हैं। बता दें कि गोयल ने इन परीक्षणों के लिए अपनी सहमति दी थी। उन्होंने नार्को एनालिसिस टेस्ट के लिए भी हामी भरी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से यह टेस्ट नहीं हो सका।

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
8 दिसंबर को पुलिस ने प्रोफेसर गोयल को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया और और अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता सीमा गोयल के लापता मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को खोजना है। साथ ही, वे यह भी पता लगाना चाहते हैं कि क्या हत्या के समय कोई और भी घर में मौजूद था या किसी ने प्रोफेसर गोयल की मदद की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला कई अनसुलझे सवालों से घिरा हुआ है। लेकिन ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर (BEOS) प्रोफाइलिंग जैसे वैज्ञानिक परीक्षणों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने प्रोफेसर गोयल के खिलाफ इतना मजबूत मामला बनाया कि उनकी गिरफ्तारी जरूरी हो गई।


गोयल ने पुलिस को क्या बताया था

बता दें कि सीमा गोयल की हत्या 4 नवंबर, 2021 को दिवाली के दिन उपंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर 14 स्थित क्वार्टर में हुई थी। प्रोफेसर गोयल ने बताया था कि जब परिवार का दूधवाला रोज की तरह दूध देने आया वह नीचे आए तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। सीमा गोयल के शरीर पर संघर्ष के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपनी जान बचाने की बहुत कोशिश की थी। हालांकि, घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं थे और न ही कोई कीमती सामान गायब हुआ था। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पाया कि दरवाजे पर लगी धातु की जाली को अंदर से काटा गया था। यह प्रोफेसर गोयल के इस बयान के विपरीत था कि कोई बाहरी व्यक्ति घर में घुसा, उनकी पत्नी की हत्या की और भाग गया।


बेटी ने बताया एक दिन दोनों के बीच हुई थी बहस

सीमा गोयल के भाई डीप जॉर्ज ने आरोप लगाया था कि यह अपराध घर के किसी व्यक्ति ने ही किया है। जांच की धीमी गति से असंतुष्ट होकर, उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद जांच को गति मिली। जांच के दौरान, दंपति की बेटी ने पुलिस को बताया कि हत्या से एक दिन पहले उसके माता-पिता के बीच तीखी बहस हुई थी। दिसंबर 2021 मे, पुलिस ने अदालत से प्रोफेसर गोयल के नार्को टेस्ट की अनुमति मांगी थी। बाद में, प्रोफेसर और उनकी बेटी दोनों के ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट होने थे। एक अधिकारी ने कहा कि वैज्ञानिक आकलन और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने गोयल की संलिप्तता का संकेत दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बुरी तरह बर्बाद हो रहे पंजाब को बचाने के लिए एक मुहिम के रूप में आगे आ रही है बसपा : करीमपुरी

‘पंजाब बचाओ’ मुहिम मजदूरों, किसानों और जवानों को बचाएगी : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में अब तक सत्ता में आए सभी राजनीतिक दलों ने राज्य को लूटने के अतिरिक्त कुछ भी...
article-image
पंजाब

किसानों को फसलों के अवशेषों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 1 जून :  जीआईजेड-जीपीएस रिन्यूएबल प्रोजेक्ट और वर्टीवर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गढ़शंकर के गांव गढ़ी में फसलों के अवशेषों के प्रबंधन संबंधी कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया। ये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह, अब श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे : मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त और निदेशक निफ्टि कांगड़ा के मध्य साईन हुआ एमओयू

ऊना, 8 दिसम्बर – अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!