पंजाब यूनिवर्सिटी ने बंद की इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री PUMEET परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री (सीधा प्रवेश) के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा पीयूएमईईटी ( पंजाब यूनिवर्सिटी माइग्रेशन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) को बंद करने का निर्णय लिया है।

पीयू प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा। पीयू की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते अब पीयूएमईईटी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया जारी नहीं रखी जाएगी। इस फैसले का सीधा असर उन उम्मीदवारों पर पड़ेगा, जो डिप्लोमा के बाद बी.ई., बी.टेक में सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने की योजना बना रहे थे। हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पीयूएमईईटी परीक्षा में शामिल होते थे।

ऐसे में इस निर्णय से छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बन सकती है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे पीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले आगामी निर्देशों पर नजर बनाए रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में नशा विरुद्ध अभियान में नियुक्त होंगे मेंटल हैल्थ फैलो, 60 हज़ार रुपये महीना सैलरी

पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी और ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश की पहली सरकारी लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम लॉन्च करके साफ कर दिया है कि “युद्ध...
article-image
पंजाब

युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को मिला खेलों का साथ : अमृतसर में गूंजा नशामुक्त पंजाब का संदेश, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत मैराथन में उमड़ा जनसैलाब

अमृतसर, 11 अक्टूबर। पंजाब में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (आप) की यूथ विंग ने रविवार को अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत...
Translate »
error: Content is protected !!