इजरायली पीएम ने दी चेतावनी : बोले- ईरान की ब्लैकमेल नीति सफल नहीं होने देंगे

by

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनुरोध पर इजरायल किसी भी तरह के हमले को रोकने के लिए तैयार है, खासकर ईरान के प्राकृतिक गैस फील्ड पर।

इजरायल के प्रमुख उद्देश्य : .नेतन्याहू ने कहा, “हमारे तीन बड़े लक्ष्य हैं। पहला, ईरान के परमाणु खतरे को पूरी तरह समाप्त करना। दूसरा, उनके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बेअसर करना। और तीसरा, ईरानी जनता के लिए ऐसे हालात तैयार करना, जिसमें वे अपनी आजादी और भविष्य खुद तय कर सकें। हम लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि अगर उनके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को रोका नहीं गया, तो यह सिर्फ शुरुआत होगी और ये मिसाइलें दूर-दूर तक हमले करने में सक्षम हो जाएंगी।”

ईरान की ब्लैकमेल रणनीति : इजरायली पीएम ने चेतावनी दी, “ईरान होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग को बंद करके दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। इजरायल खुफिया जानकारियों और अन्य माध्यमों से अमेरिकी प्रयासों को सहयोग दे रहा है ताकि यह मार्ग खुला रहे। केवल कल्पना कीजिए कि अगर अयातुल्ला शासन के पास परमाणु हथियारों से लैस बैलिस्टिक मिसाइलें होतीं, तो वे पूरी दुनिया को किस तरह ब्लैकमेल कर सकते थे।”

‘मैं जिंदा हूं और हम कामयाब होंगे’ : नेतन्याहू ने इस दौरान यह भी जोर देकर कहा कि “मैं जिंदा हूं और आप सभी इसके गवाह हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान में उत्पन्न खतरों को खत्म करने के लिए रणनीतिक और शक्तिशाली कदम उठा रहे हैं। ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ उसी अयातुल्ला शासन से पैदा हुए खतरों को समाप्त करने के लिए तैयार किया गया है, जिसने पिछले 47 सालों से अमेरिका, इजरायल और ईरानी जनता के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। यह शासन लगातार ‘अमेरिका का नाश हो’, ‘इजरायल का नाश हो’ जैसे नारे लगाता है और अपने ही लोगों के जीवन को खतरे में डालता है।”

‘ईरान कमजोर और तबाह हो रहा : नेतन्याहू ने कहा, “हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं और ईरान हर स्तर पर कमजोर हो रहा है। उनकी मिसाइल और ड्रोन की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है और नष्ट किया जा रहा है। हमने उनके परमाणु ढांचे और मिसाइल प्रतिष्ठानों को पहले ही ठिकाने लगाया है। ईरान की हवाई सुरक्षा अब लगभग बेअसर हो चुकी है, उनकी नौसेना समुद्र में सीमित हो गई है और अभी भी काफी काम बाकी है, जिसे हम पूरा करेंगे।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकवादी गतिविधियों पर केंद्र का प्रहार : जम्मू-कश्मीर के ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ संगठन पर सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली  :  जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्शन में है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) के बाद अब सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाया है। गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के सतत प्रयासों से समृद्धि और सम्पन्नता की नई तस्वीर : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद् की 50वीं बैठक शिमला में सम्पन्न जनजातीय क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकासः प्रति व्यक्ति आय और सामाजिक सूचकांकों में अव्वल एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के दिए निर्देश : केवल सिंह पठानिया

घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर शिमला में हुई अहम बैठक एएम नाथ। धर्मशाला, 18 मार्च :  आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया...
हिमाचल प्रदेश

1 से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगी मोहीं-दरकोटी सड़क : 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क

हमीरपुर 29 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते मोहीं-टौणीदेवी-दरकोटी सड़क पर यातायात एक से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!