पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न : पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत

by
होशियारपुर।   स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न हुआ। अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान भैणी ने अपनी गायकी से उपस्थिति का दिल जीत लिया। देर रात तक चले इस संगीतमयी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी पंडाल में झूमते नाचते रहे।
फेस्ट के अंतिम सत्र में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के जज राजेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए जबकि उनकी पत्नी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्कृत विदुषी डॉक्टर पूनम भारद्वाज विशिष्ट अतिथि थीं। डीएसपी अमरनाथ शर्मा ने विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। जस्टिस भारद्वाज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए विपरीत करते हुए कहा कि कानून के विद्यार्थियों को अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। इस तरह के आयोजन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट व क्लाइंट काउंसलिंग जैसे इवेंट्स में भाग लेकर विद्यार्थी आने वाली जिंदगी में प्रैक्टिकल लाभ ले सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पीयूएसएसजीआरसी की कार्यकारी निदेशक डॉ. पूजा सूद तथा कोऑर्डिनेटर डॉ बृजेश शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को सम्मानित किया।
इस दौरान घोषित परिणामों के अनुसार मूट कोर्ट मुकाबले में डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत ने पहला और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अमृत कौर को बेस्ट स्पीकर और बेस्ट रिसर्चर के तौर पर प्रगति कौशल को पुरस्कृत किया गया। क्लाइंट काउंसलिंग मुकाबले में यूआईएलएस शिमला की टीम ने पहला और जीएनडीयू रिजनल कैंपस जालंधर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। एलपीयू के सूरज रेड्डी को बेस्ट काउंसलर और पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में फेस्ट की कन्वीनर डॉ. सुखबीर कौर ने मुख्य अतिथि तथा अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि स्टूडेंट कन्वीनर दीपिका यादव ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थिति का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की NSA सजा 23 अप्रैल को समाप्त, रिहाई पर संकट : अमृतपाल सिंह पर UAPA के तहत कार्रवाई

चंडीगढ़ : अमृतपाल सिंह की NSA के तहत सजा 23 अप्रैल को समाप्त हो रही है, लेकिन उनकी रिहाई पर असमंजस बना हुआ है। पंजाब सरकार उनकी सजा को एक साल के लिए बढ़ाने...
article-image
पंजाब , समाचार

स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ अवैध हथियारों की स्मगलिंग के आरोप में मुहम्मद शमशाद अंसारी पुत्र मुहम्मद अहिषाद अंसारी गिरफ्तार

गढ़शंकर – डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई मुहिम व एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के अभियान को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब...
article-image
पंजाब

चाइना डोर रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख के दिशा निर्देशों पर तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों पर एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में शहर में अमन कानून बहाल रखने तथा सुरक्षा...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर लगाए विकास टैक्स की निंदा : डीटीएफ पेंशनर फ़्रंट ने टैक्स की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक पेंशनर फ़्रंट नेता बलवीर खानपुरी की अगुवाई में पूर्व पेंशनर की मीटिंग गांधी पार्क में बुलाई गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर जबरन थोपे गए विकास टैक्स की...
Translate »
error: Content is protected !!