पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी ताकत झोंक का चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जिनमें एक महिला भी है। वहीं वाइस प्रेजीडेंट, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए 4-4 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे, जिनमें एक-एक महिला उम्मीदवार भी है।पीयू में कुल वोटर्स 16 हजार के करीब हैं, लेकिन वोट सिर्फ 10 हजार छात्र ही वोटिंग करते हैं। इसमें भी संस्थान में 70 फीसदी छात्राएं और 30 फीसदी छात्र हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पीयू की नयी कार्यकारिणी के भविष्य का फैसला लड़कियों के वोट पर ही निर्भर है। विभिन्न विभागों में चुनाव के लिए कुल 179 बूथ हैं। 40 विभागों में 58 विभागीय प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गये हैं तथा शेष 29 विभागों में 68 विभागीय प्रतिनिधियों के पदों पर निर्वाचन होगा। वहीं पीयू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मतगणना की वजह से 6 को एसी जोशी लाइब्रेरी सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेगी।
ये प्रत्याशी चुनावी मैदान में : यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस से देविंदर पाल सिंह (पुसू), एंथ्रोपॉलिजी (सीवाईएसएस) से दिव्यांश ठाकुर, डॉ.एसएसबीयूआईसीईटी से जतिंदर सिंह (एनएसयूआई), सेंटर फॉर पॉलिस एडमिनिस्ट्रेशन से कुलदीप सिंह (एचएसए), सोशोलॉजी से मनीका छाबड़ा(पीएसयू ललकार), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से प्रतीक कुमार ((एसएफएस)), यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ लीगल स्टडीज से राकेश देशवाल (एबीवीपी)), डॉ.एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंव टेक्रोलॉजी से सक्षम सिंह (स्वतंत्र) और यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ लीगल स्टडीज से युवराज गर्ग ((सोई) दावेदार रहेंगे। वाइस प्रेजीडेंट पद के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से अनुराग वर्धन, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से गौरव चौहान, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ जीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से गौरव कशिव, डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीटयूट आफ डेंटल साइंस एवं हॉस्पिटल से रनमीकजोत कौर प्रत्याशी होंगे। सचिव के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी एबीवीपी से अविनाश यादव, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ लीगल स्टडीज से दीपक गोयत, सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज एंड डेवलेपमेंट से मेघा नय्यर और लॉ विभाग से तरूण तोमर रहेंगे। ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से धीरज गर्ग, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ जीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से दीकित पलदोन, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ जीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से एबीवीपी गौरव चाहल, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट से कुलविंदर सिंह(किंदी) प्रत्याशी होंगे।
एनएसयूआई एक सीट पर लड़ेगी चुनाव : एनएसयूआई के नेता सिकंदर ने छात्र नेता अनुराग के साथ कहासुनी के बाद अनुराग ने रातों रात इनसो ज्वाइन कर ली। इस वजह से रात को इनसो और एचपीएसयू ने एनएसयूआई के साथ गठबंधन तोडक़र सोई के साथ हाथ मिला लिया। अब डॉ.एसएसबीयूआईसीईटी से जतिंदर सिंह प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए चुनाव लड़ेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फैशन डिज़ाइनिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर के पोस्ट ग्रेजुएट फैशन डिज़ाइनिंग विभाग की ओर से “फुलकारी की कला” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

आतंकी साजिश नाकाम … एक व्यक्ति गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 10 फरवरी : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक आरडीएक्स से लैस बम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा समर्थित आतंकवादी साजिश को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने ईसपुर में प्रस्तावित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल। ऊना, 19 फरवरी . उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ईसपुर का दौरा कर वहां प्रस्तावित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के भवन का निरीक्षण किया। यह केंद्र 50 बिस्तरों की सुविधा...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व डिप्टी सीएम सोनी से संपत्ति का ब्योरा मांगा : शनिवार को मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया

अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के सीनियर नेता व पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को नोटिस निकालकर उनकी पूरी संपत्ति का ब्योरा मांगा है। सोनी की संपत्ति में वर्ष 2007 से लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!