पंजाब रोडवेज की बस और कार को घसीटता हुआ ले गया बेकाबू ट्रक…. तीन की मौत

by

घरौंडा  : बुधवार की सुबह करनाल जिले के घरौंडा में नेशनल हाइवे-44 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने कहर बरपाते हुए पंजाब रोडवेज की बस, एक कार और दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा टोल प्लाज़ा से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ। करनाल की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक बेकाबू हो गया। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने या नशे में होने के कारण ट्रक डिवाइडर तोड़ता हुआ रॉन्ग साइड (दूसरी तरफ) आ गया।

रॉन्ग साइड आते ही ट्रक ने सबसे पहले सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस को टक्कर मारने के बाद भी ट्रक की रफ्तार कम नहीं हुई। उसने सड़क पर चल रही एक कार और दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक कार को घसीटता हुआ सर्विस लेन की रेलिंग तक ले गया, जहां जाकर वह पलट गया। इस दौरान कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और लोहे के ढेर में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद (ऑटो यात्री) ने बताया कि यह हादसा उसकी आंखों के सामने हुआ। उसने बताया, “ट्रक ने कार को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी भी जान चली गई।”

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, वहीं ट्रक ड्राइवर को भी शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी राजेश मलिक ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान के लिए उनके आईडी प्रूफ और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘प्लास्टिक नहीं: पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने गांवों में बैठके कर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस में पहुँचने का किया आग्रह

गढ़शंकर।  सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस की तैयारी के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने गांव सिकंदरपुर, रसूलपुर और चहलपुर में किसान बैठकें...
article-image
पंजाब

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड मेंबरों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव : पंजाब में फिर गरमाई राजनीति

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में दो अहम पदों की नियुक्ति के नियमों में बदलाव का अधिसूचना जारी कर दी है. इसके बाद से पंजाब की राजनीति गरमा गई है....
Translate »
error: Content is protected !!